देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल भवन,बिल्डिंग की डिजाइन और निर्माण योजना पर डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश..

भवन निर्माण के लिए 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि का सर्वेक्षण पूरा.. अधिवक्ताओं के लिए 10×10 आकार के चैंबर प्रस्तावित..

देहरादून: देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.इस बैठक में प्रस्तावित भवन के सर्वे प्लान, की-प्लान, क्षेत्रफल, साइट प्लान, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई..बैठक में एमडीडीए की सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन ने प्रस्तावित भवन की डिजाइन एवं निर्माण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण के लिए 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित भवन में ग्राउंड फ्लोर के अतिरिक्त सात मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। भवन में अधिवक्ताओं के लिए 10×10 आकार के चैंबर प्रस्तावित किए गए हैं।उन्होंने बताया कि भवन के डिजाइन में अधिवक्ताओं एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश एवं निकासी के लिए समुचित व्यवस्था, वाहन पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को शामिल किया गया है। भवन के स्वरूप एवं उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तकनीकी पहलुओं का भी प्लान में समावेश किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पहल: पुलिस विभाग की पहल हर्षिल में लगेगा विकास मेला । सीमांत क्षेत्रों में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर हो तालमेल..

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि भवन में अधिवक्ताओं के साथ ही आमजन का भी आवागमन रहेगा, इसलिए सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं और भवन निर्माण के फाइनल प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराज्यीय चेन स्नैचर दून पुलिस की गिरफ्त में.. बुजुर्ग महिला की चैन लूटने वाले शातिर अभियुक्त कोटद्वार से गिरफ्तार...यूपी और उत्तराखंड के 04 केस वर्कआउट..

जिलाधिकारी की इस बैठक में एमडीडीए के अधिशासी अभियंता एसएस रावत, सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सचिव अजय बिष्ट, सीनियर काउंसिल आरएस रावत, प्रेम चंद्र शर्मा, अनुराग गुप्ता एवं धर्मवीर नेगी उपस्थित रहें.?

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस..उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर अवैध तमंचे/जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार..अभियुक्त सहारनपुर (रामपुर)लूटकांड में भी मुठभेड़ के दौरान हुआ था गिरफ्तार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें