भीषण आग लगने से टेंट हाउस का सामान जलकर ख़ाक.. वीडियो

देहरादून:बुद्धवार देर रात धर्मपुर चौक के पास एक टेंट हाउस में भीषण आग लगने से गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया हैं. गोदाम में अचानक आग लगने से आसपास के लोंगो में अफरातफरी मच गई.बताया जा रहा है कि आग लगने से मौके पर रखें सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ.जिसके कारण आग ने और विकराल रूप ले लिया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची  फायर सर्विस पुलिस की पांच गाड़ियों ने घंटो की मेहनत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया.लेकिन तब तक टेंट हाउस में रखा अधिकांश सामान राख हो गया. गनीमत यह भी रही कि फायर सर्विस के दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने से आसपास में आग को फैलने से रोक लिया गया. जिसके चलते खतरा बढ़ने से टल गया.फिलहाल स्थानीय पुलिस टेंट हाउस में आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है..

यह भी पढ़ें 👉  A.T.M. लूटने आए बदमाशों पर भारी पड़ी हरिद्वार पुलिस,घेराबंदी कर 05 हथियारबंद बदमाशों को दबोचा,पुलिस सफलता में इनकी मुस्तेदी आयी काम...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें