दुर्घटना: टेम्पो से हुई गुलदार की जोरदार टक्कर, एक की मौत ,गुलदार ने भी तोड़ा दम।

रायवाला थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया जब ऋषिकेश की तरफ से आ रहे एक टेम्पो से गुलदार की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में गुलदार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं टेंपो सवार एक युवक इस दुर्घटना में जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: गिरफ्तारी से बचने दुबई भागा इनामी भूमाफिया क़ो दून पुलिस ने दबोचा गया…फर्जी दस्तावेजों से ₹85 लाख की प्रॉपर्टी बेचकर 2 साल से था फरार..

बताया जा रहा है कि टेम्पो के सामने अचानक गुलदार आ गया। गुलदार को देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए ।जिससे टेम्पो पलट गया. गुलदार ओर गुलदार भी उसके चपेट में आकर घायल हो गया। तभी दूसरी तरफ से आ रही गाड़ी उसे रौंदती हुई निकल गई जिससे उसकी मौत हो गई.। बताया जा रहा है टेम्पो में 2 लोग सवार थे जिसमें से एक कि मौत हो गई तो वही दूसरा घायल हो गया ,घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।मौके पर पहुचीं पुलिस और वन विभाग की टीम जाँच में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:ऑनलाइन सट्टा गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में...गैंग के कब्जे से लाखों की नकदी सहित 19 एटीएम,पासबुक/ चैक बुक और इलेक्ट्रॉनिक आइटम बरामद...SSP दून को मिली गुप्त सूचना पर धर-पकड़..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें