एक्शन:काशीपुर मज़ार पर अवैध निर्माण को 15 दिन में हटाने का नोटिस चस्पा..अवैध रूप से  जगह-जगह बनाई गई मजारों पर प्रशासन की कारवाई शुरू !..

काशीपुर नगर निगम चुनाव में इस बार ऐसे मुद्दों का एजेंडा चर्चा में !

काशीपुर: उधम सिंह नगर जिले में काशीपुर में बनाई जा रही अवैध मजारों का मामला प्रकाशित होने के बाद उधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी करते हुए भुल्लन शाह मजार के खादिम को दो दिन में जवाब देने को कहा था.लेकिन जवाब नहीं देने पर प्राधिकरण ने पुनः नोटिस देते हुए लिखा है कि 15 दिन में स्वयं अवैध निर्माण हटा ले,अन्यथा प्रशासन ध्वस्तीकरण की कारवाई करेगा और उसकी वसूली भी की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  ये भी जानिए: रोहित नेगी के हत्यारों को दिन-रात ख़ाक छानते हुए पागलों की तरह खोजती रही दून पुलिस..पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-हरियाणा तक मिनट टू मिनट चली मैन्युअल पुलिसिंग से मिली सफलता..

जानकारी के अनुसार काशीपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में एक दो नहीं भारी संख्या में मजारे अवैध रूप से बना दी गई और इनमें से कुछ तो लोगों की निजी जमीन पर कब्जे करने की नियत से भी बनाई गई है.हालांकि इस कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं. ऐसे में इस विषय को लेकर कई बार तनाव की स्थिति भी हो चुकी हैं..

जानकार बताते है कि इतने फकीर तो काशीपुर में कभी देखे सुने भी गए,जो यहां दफना दिए गए होंगे. जानकार कहते हैं हकीकत में इन मजारों के अंदर क्या है,ये समझ से परे हैं..उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा अबतक राज्य में लगभग 500 से अधिक अवैध निर्माण मजारों को ध्वस्त किया है और इनमें कोई किसी भी प्रकार का अवशेष नहीं सामने आया.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा.. जौलीग्रांट में रात्रिकालीन हवाई सेवा आरंभ करने का किया अनुरोध...हेली सेवा पुनः प्रारंभ होने से चारधाम यात्रा होगी सुगम: CM

जानकार यह भी बताते है कि इन मजारों में मुस्लिम सजदा नहीं करते, बल्कि अंधविश्वासी लोग जाते है और ये एक बिजनेस करने का अड्डा है,जहाँ खादिम बैठकर अंधविश्वासी लोगों को झाड़फूंक कर पैसा कमाते है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:ऑनलाइन इंजीनियरिंग इंट्रेंस परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़..गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार.. सरगनाओं की तलाश तेज़..SOG देहरादून और STF मेरठ की संयुक्त टीम ने की नकल माफियाओं पर बडी कार्यवाही..

बरहाल जानकार कहते हैं कि काशीपुर में अचानक से आलीशान मजारों के बनने के पीछे क्या रहस्य है !..कौन इन्हें फंडिंग कर रहा है ? किसकी अनुमति से ये बनाई गई है और इनके पीछे क्या उद्देश्य है ? ये तो जांच का विषय हैं..उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनाव भी हो रहे है.ऐसे में काशीपुर नगर निगम चुनावों में इस बार मजार,लैंड जिहाद और थूक जिहाद का मुद्दा भी छाया हुआ है !…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें