शिवरात्रि में भीड़ नियंत्रण को लेकर अतिरिक्त तैयार रहें पुलिस बल:IG गढ़वाल..कांवड़ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर लिया पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा.. कुशल पुलिस प्रबंधन के लिए हरिद्वार सहित पौड़ी और टिहरी एसएसपी को शाबाशी..

देहरादून/हरिद्वार कल 15 जुलाई को शिवरात्रि के मद्देनजर हरिद्वार, ऋषिकेश एवं नीलकंठ जैसे शिव धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण को लेकर आईजी गढ़वाल करन नगन्याल ने शुक्रवार कावड़ मेला क्षेत्र में भ्रमण कर पौड़ी और हरिद्वार पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए.. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस तरह से कावड़ मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.. उसी को ध्यान में रखते हुए आगामी शिवरात्रि में भी पुलिस बल को अतिरिक्त व्यवस्था बनाकर तैयार रहना है यात्रियों और श्रद्धालुओं को इसी तरह की परेशानी ना हो इसी के मद्देनजर ट्रैफिक आवागमन को सुचारू रक्त शांति और कानून व्यवस्था हर हाल में बेहतर रखनी है..IG करन सिंह नगन्याल कांवड़ मेला के दृष्टिगत हर की पौडी क्षेत्र, मेला कंट्रोल रूम  (जनपद हरिद्वार), ऋषिकेश क्षेत्र (जनपद देहरादून),मुनिकीरेती क्षेत्र (जनपद टिहरी गढ़वाल),लक्ष्मण झूला सहित गरूढ चट्टी क्षेत्र (जनपद पौडी), का भ्रमण कर कांवड़ यात्रा में डाक कांवड़/कांवड़ के दौरान मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया..

यह भी पढ़ें 👉  "ऑपरेशन प्रहार":01 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या में वांटेड ईनामी महिला को भी दून पुलिस ने यूपी से दबोचा..हत्या करने वाले शार्प शूटर को 03 दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी..

इस दौरान आईजी गढ़वाल ने ड्यूटी प्वांईटों पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों से कांवडियों के मन्दिर दर्शन व जलाभिषेक के लिए चल रही भीड़ व यातायात व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये कल 15 जुलाई 2023 को आने वाली शिवरात्रि के दौरान भीड़ बढ़ने पर सभी को तैयारी की हालत में रहने के लिए निर्देशित किया…आई.जी. गढ़वाल रेंज द्वारा गतिमान कांवड़ मेले की कार्य व्यवस्थाओं के कुशल प्रबन्धन के लिये एसएसपी हरिद्वार,एसएसपी टिहरी एवं एसएसपी पौड़ी को बधाई दी.इतना ही उन्होंने ड्यूटीरत समस्त पुलिस कर्मियों की हौंसला अफजाई की..

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी डॉक्टर की डिग्री देने वाले यूपी के हिस्ट्रीशीटर इमलाख की संपत्ति कुर्क करेगी उत्तराखंड पुलिस,गैंगस्टर सहित 1 लाख इनाम की तैयारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें