स्मार्ट पुलिसिंग की ओर उत्तराखण्ड पुलिस का एक और हाइटेक कदम.. पर्यटकों एवं शहर के पैदल वाले रास्तों सहित हरिद्वार गंगा घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अब सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर से पुलिस करेंगी सुरक्षा गश्त…आगामी समय में मसूरी के माल रोड़ और देहरादून के पलटन बाजार में भी बैलेंसिंग स्कूटर से होगी सुरक्षा गश्त..

देहरादून: स्मार्ट पुलिसिंग की ओर उत्तराखंड पुलिस ने एक और हाईटेक कदम बढ़ाते हुए हरिद्वार में गंगा किनारे और भीड़भाड़ एवं पर्यटकों के जमावड़े वाले स्थानों पर नागरिकों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर से गश्त करने की नई पहल शुरू की हैं..शुक्रवार 02 फरवरी, 2024 को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने पुलिस मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर 04 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर हरिद्वार को रवाना किया. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से उत्तराखण्ड पुलिस को 04 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर सौंपे गए हैं..

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC परीक्षा पत्र प्रकरण: गिरफ्तार ख़ालिद ने पुलिस पूछताछ में पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार से बताया..अपनी मोबाइल योजना में कामयाब न होने के कारण OMR शीट नहीं भर पाया ख़ालिद !.

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि संकरी गलियों में आसानी से चलने की क्षमता रखने वाले यह स्कूटर भीड़ प्रबंधन में मदद करेंगे. साथ ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पर्यावरण के अनुकूल भी हैं. हरिद्वार के 08 कर्मियों को इन सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है. भविष्य में मसूरी मॉल रोड़, देहरादून पलटन बाजार में भी इनका उपयोग किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  जागरूकता: 01 जुलाई 2024 से संपूर्ण देश में लागू होने वाले नए कानूनों के सम्बन्ध में SSP देहरादून के नेतृत्व में रायपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान. आमजन व छात्र-छात्राओं को नए कानूनों के संबंध में दी गई जानकारी..

सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 08 कर्मियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिए गए..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें