जाखन चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, देर रात तक बार खुलने की शिकायत हुई कार्यवाही..

देहरादून: जाखन क्षेत्र में देर रात बार खुलने की शिकायत पर एसएसपी (DIG) दलीप सिंह कुंवर ने जाखन चौकी इंचार्ज राकेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है. एसएसपी ने लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर वायरलेस सेट पर ही लाइन हाजिर की कार्रवाई की है.बताया जा रहा कि एसएसपी देहरादून को शिकायत मिली कि जाखन क्षेत्र में देर रात तक बार खुले रहते हैं.लेकिन पुलिस इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही.ऐसे में Play Boy Bar के बारे में शिकायत मिलने पर देहरादून DIG ने तत्काल कार्रवाई कर दी. वहीं इस मामले में देहरादून डीआईजी दलीप सिंह कुँवर ने  थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देश जारी किए हैं कि 12 बजे के बाद कोई बार न खुले.. अब जाखन चौकी के नए इंचार्ज सुनील नेगी बनाये गए..

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत:सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान की मौत.मृतक वर्ष 2002 बैच का आरक्षी.. यूटिलिटी वाहन चालक गिरफ्तार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें