बड़ी खबर: फ़र्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का फिर किया दून पुलिस ने पर्दाफाश..अन्तर्राजिय गिरोह के 08 शातिर ठग गिरफ्तार..अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को टारगेट कर करोड़ों की धोखाधड़ी..

पहली बार BNS की सख्त धारा 111 में केस दर्ज..

देहरादून:एक बार फिर फ़र्ज़ी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर पुलिस ने अन्तर्राजिय गिरोह के 08 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं. सहस्त्रधारा आईटी पार्क में संचालित होने वाले इस फर्जी कॉल सेंटर में छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से 100 से अधिक लैपटॉप व कंप्यूटर,42 मोबाइल फोन, वाईफाई राउटर जैसे 01 करोड़ से अधिक कीमत के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित महिंद्रा थार वाहन बरामद किया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान फर्जी कॉल सेंटर में अलग-अलग राज्यों के 58 युवक-युवतियों द्वारा अपने-अपने कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से विदेश में कॉल अटेंड करते पाया गया.. फिलहाल पुलिस ने इन सभी युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए केस की जांच में शामिल किया है..

बाईट-अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून.

नेटवर्क और मनी ट्रेल के बारे में जांच -पड़ताल जारी:एसएसपी

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि इस पूरे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर से जुड़े नेटवर्क के लोगों के बारे में अधिक जानकारी एकत्र कर आगे के कार्रवाई जारी है. इसके अलावा विदेशी लोगों को ठगने वाले इस गिरोह के हवाला और मनी ट्रेल के बारे में भी पुलिस की तकनीकी टीम जानकारी जुटा कार्रवाई में जुटी हैं..

इंटरनेशनल एंटी हैकिंग डिपार्टमेंट के अधिकारी बनकर ऐसे होती हैं अमेरिका और कनाडा के नागरिकों से ठगी…

यह भी पढ़ें 👉  सूत्र: ये हो सकते है कांग्रेस की पहली सूची के संभावित चेहरे, जानिए किस सीट से कौन होगा दावेदार...

पुलिस ख़ुलासे के अनुसार पकड़ा गया फर्जी कॉल सेंटर के लोग स्वयं को इंटरनेशनल एंटी हैकिंग डिपार्टमेंट का वरिष्ठ अधिकारी बताकर अमेरिका और कनाडा के लोगों को ठगी के जाल में फंसा कर उनके बैंक एकाउंट से मोटी धनराशि ऐंठते थे.. पुलिस की प्रारंभिक सूचना में गिरफ्तार अभियुक्त होने बताया कि मुख्य अभियुक्त मिहिर अश्वनी भाई व ललित उर्फ रोड़ी द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा उक्त फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिका और कनाडा के लोगों को टारगेट किया जाता है. फिर उनके द्वारा उन लोगों से संपर्क कर स्वयं को इंटरनेशनल एंटी हैकिंग एजेंसी का अधिकारी बताकर उनसे कंप्यूटर सिस्टम के हैक होने और किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा उनका एक्सेस प्राप्त कर इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी जाती है. इसके बाद उसे ठीक करने के लिए उन्हें पॉप अप मैसेज के माध्यम से उनके सिस्टम का एक्सेस प्राप्त किया जाता है. इसके उपरांत उनके सिस्टम का कंट्रोल लेकर उनके बैंक खाते से एंटी हैकिंग सर्विस के नाम से स्कैन किया जाता है. इतना ही नहीं उक्त पॉप अप मैसेज को उनकी एक अन्य टीम जो USA में है,उनके द्वारा जानकारी को भेजा जाता है.इतना ही नहीं उक्त टीम द्वारा पॉप अप कैंपेन को रन करते हुए पैसों के लेनदेन का हिसाब भी रखा जाता है.और स्कैन कर प्राप्त पैसों को हवाला के माध्यम से उन तक पहुंचाया जाता है. गिरफ्तार अभियुक्तों ने यह भी बताया कि उनके द्वारा भेजे गए पॉप अप मैसेज ऑन के दिए गए नंबर से ग्राहक उनसे संपर्क करते हैं. और यही से विदेशी लोगों के सिस्टमों का रिमोट एक्सेस लेने के लिए फर्जी कॉल सेंटर के लोग Quick Assist, Logmein, Go Share, Tiny URL ऑनलाइन एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद कॉल रिसीव करने के लिए Eyebeam, Asia One जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते है. साथ ही आउट बाउंड काल करने के लिए 2 Line, Talk Tone जैसे ऑनलाइन एप्प का इस्तेमाल किया जाता हैं. मौके पर पुलिस टीम द्वारा केबिनों में लगे लैपटॉप और डेस्कटॉप को चेक करने पर उनकी स्क्रीन पर Eyebenm App का उपयोग किया जाना और मिसड/डायल कॉलों में विदेशी नम्बरों का होना पाया गया..इसके अलावा पुलिस ने इस फर्जी कॉल सेंटर के कुछ लेपटॉप पर अलग-अलग एप्लीकेशन के माध्यम से पैसों के लेनदेन से संबंधित विवरण को प्राप्त किया है..मौके पर राजपुर पुलिस टीम द्वारा सभी उपकरणों को सील करते हुए कॉल सेंटर संचालित करने वाले गुजरात,पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र जैसे राज्यों के 08 मुख्य अभियुक्तों का गिरफ्तार किया है..

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा पुलिस से पहले दून पुलिस को मिली सफलता:दिनदहाड़े बुजुर्ग से 5 लाख लूट मामले में मुरादाबाद का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,दूसरा फरार,तलाश जारी..

फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर संचालित करने वाले गिरफ्तार अभियुक्त :

1- मिहिर अश्वनी भाई पटेल पुत्र अश्वनी भाई पटेल निवासी हीराबादी रोड नवद्वीप अहमदाबाद गुजरात.उम्र 38 वर्ष..

यह भी पढ़ें 👉  Good News: मोदी सरकार के बजट में कस्टम ड्यूटी घटने से सोना-4350 रुपये हुआ सस्ता...चांदी और प्लेटिनम ज्वेलरी भी सस्ती… केंद्र सरकार के निर्णय पर सर्राफा व्यापारीयों ने जताई खुशी..

2- ललितपुर रोड़ी पुत्र अशोक कुमार निवासी चिंतन फ्लैट सहजपुर भोग थाना सहजपुर, अहमदाबाद गुजरात उम्र 40 वर्ष.

3- आमिर सोहेल पुत्र अब्दुल वहाब निवासी बीएल नं0-15 जगतदल कानकीनारा कोलकाता वेस्ट बंगाल उम्र 28 वर्ष.

4-मनोज मीरपुरी पुत्र चंदू निवासी मकान संख्या 004 मोनिक सिद्धार्थ अपार्टमेंट एमटीएनएल शांति पार्क मीरा रोड पुणे महाराष्ट्र उम्र 32 वर्ष.

5-अंकित सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी सिरसा पोस्ट सराय बक्सर बिहार उम्र 30 वर्ष ..

6-कौशिक जाना पुत्र विकास जाना निवासी चेक चौपत सीताला टोला अयोध्या पश्चिम मेदिनीपुर वेस्ट बंगाल उम्र 34 वर्ष..

7-शिवम दवे पुत्र अश्वनी कुमार दवे निवासी बी- 307 बालेश्वर सिल्वर लाइन हाथीजन अहमदाबाद गुजरात उम्र 24 वर्ष..


8-  गोस्वामी हेत भारती पुत्र राजेश भाई निवासी 101 ब्लॉक ए प्लॉट विस्तार भावनगर गुजरात उम्र 30 वर्ष..

 बरामदगी :-

1- लैपटॉप – 81
2- मोबाइल फोन- 42
3- लैपटॉप चार्जर-106
4- माउस-126
5- डेस्कटॉप-29
6- हेडफोन-100
7- कीबोर्ड-32
8- सीपीयू-26
9- वाई-फाई राऊटर -05
10- महिंद्रा थार वाहन संख्या यू0के0-07 एफआर 2833

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें