बाइक सवार बदमाशों ने हरिद्वार पुलिस पर की फायरिंग,जवाबी मुठभेड़ में एक बदमाश घायल,दूसरा फ़रार,तलाश तेज़..

जनपद हरिद्वार में सक्रिय बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत बुद्धवार खानपुर तिराहे ब्रम्हनवाला में पुलिस चेकिंग के दौरान  मोटरसाइकिल से आ रहे दो बदमाशों ने एकाएक पुलिस पर फायरिंग झोंक दी. घटना की जवाबी कार्यवाही के तहत दोनो बदमाश का पीछा किया गया. लेकिन हथियारबंद बदमाश कुछ ही दूरी पर गन्ने के खेत में घुस गए.इसके बावजूद दोनों बदमाशों ने अपने बचाव में एक बार फिर पुलिस पर फायरिंग की.इसी क्रम पुलिस द्वारा जवाबी मुठभेड़ कार्रवाई के दौरान एक बदमाश नीरज पुत्र धीर सिंह के पैर में गोली लग गई.ऐसे में प्राथमिक उपचार के लिए गोली लगने वाले बदमाश नीरज को उपचार के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.हालांकि इस मुठभेड़ कार्रवाई के दौरान दूसरा बदमाश फरार हो गया,जिसकी तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  Good Job: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर SSP देहरादून की नई पहल..हैलो पापा,हैलो भाई:-SSP अंकल आप से बात करना चाहते..  स्वयं मैदान पर उतरकर SSP ने शुरू किया देश के कोने-कोने में युवाओं व स्टूडेंट्स के पेरेंट्स से सड़क सुरक्षा पर संवाद..

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिली है कि पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश नीरज पुत्र धीर सिंह भोपा मुजफ्फरनगर का निवासी है.और कुख्यात अभियुक्त नीरज के खिलाफ मर्डर, डकैती और मुठभेड़ जैसे करीब 08 मुकदमों यूपी में दर्ज हैं. हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आए घायल बदमाश नीरज से पूछताछ कर उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं. वही फरार अभियुक्त की तलाश भी तेज कर दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  मुन्नाभाई को दून पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार..SSC की MTS की परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को भेजने वाला अभियुक्त 08 माह से चल रहा था फरार…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें