ब्रेकिंग्: *ओम गोपाल को हाथ का साथ, BJP को बड़ा झटका*. नरेंद्र नगर सीट से कांग्रेस लगा सकती है दाव, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की बढ़ सकती है मुश्किलें…

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस मुख्यालय में आज भाजपा नेता ओम गोपाल रावत को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। ऐसे में चर्चाएं है कि कांग्रेस पार्टी, ओम गोपाल को नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है। हालांकि, इसकी स्थिति कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। वही, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि ओम गोपाल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को इसका बड़ा फ़ायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड ख़त्म..उत्तराखंड राजपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को मंजूरी दी.. एक समान शिक्षा व्यवस्था..

टिहरी की नरेंद्र नगर विधानसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को भाजपा से टिकट मिलने के बाद से ही नाराज़ चल रहे। दरअसल, कुछ दिनों पहले भी ओम गोपाल रावत ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान कर दिया था। और चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस में जाने की बात कही थी। जिसके बाद आज, देहरादून स्तिथ कांग्रेस मुख्यालय में ओम गोपाल रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्क्यू: चोपता से दुर्गम देवरिया ताल ट्रैक पर फंसे 04 युवकों के लिए संकटमोचक बनी SDRF रेस्क्यू टीम… 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें