दुःखत: कालसी क्षेत्र में खाई में गिरी कार..03 की मौत…एक जख्मी..

SDRF और कालसी पुलिस ने किया रेस्कयू कार्य..

देहरादून: गुरुवार 26 जून 2025 को रुद्रप्रयाग के अलकनंदा नदी में यात्रियों से भारत टेंपो ट्रेवल दुर्घटना के साथ ही जनपद देहरादून के कालसी क्षेत्र में भी बीती रात गहरी खाई में कार गिरने की दुखद घटना सामने आई है.. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.. पुलिस के अनुसार मृतकों में से दो व्यक्तियों की पहचान हो गई है. जबकि तीसरे की शिनाख्त जारी है. वही एक जख्मी व्यक्ति पहचान कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया है.. जानकारी के मुताबिक कार सवार चार लोग विकास नगर से देर रात चकराता की ओर जा रहे थे. तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर कार जज रेड के पास कार गहरी खाई में जा गिरी.. बताया जा रहा है कि दुर्घटना ये खबर सुबह तड़के पुलिस एसडीआरएफ को मिली..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नवनियुक्त DGP ने पहली बैठक में पुलिस अधिकारियों को राज्यहित में कार्य करने के अवसर पर दिया जोर.. हम सबको मिलकर उत्तराखण्ड पुलिस को नई उचाईयों पर ले जाना है: DGP अभिनव कुमार..
Oplus_16777216
Oplus_16777216

थाना कालसी पुलिस के अनुसार आज 26/06/2025 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना कालसी को सूचना प्राप्त हुई कि जज रेट के पास एक वाहन गहरी खाई में गिर गई हैं. उक्त घटना की सूचना पर एसडीआरएफ को सूचित कर थाना कालसी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा. मौके पर पुलिस व SDRF बचाव की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया.मौके पर एक फ्रॉनक्स सिग्मा कार UK07 FC 8467 जज रेट के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे.इस हादसें में 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. एक घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतू विकास नगर अस्पताल भिजवाया गया है..मौके पर कालसी पुलिस और SDRF टीम द्वारा मृतको के शव को खाई से बाहर निकाला जा रहा है..

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जनता से सीधे संवाद कर मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं.जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेकर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश..

घायल का व्यक्ति :-

मयंक चौहान पुत्र चमन चौहान निवासी मटियावा, तहसील चकराता, देहरादून

मृतक व्यक्तियों के नाम

1- मुकेश राणा निवासी कोटी कनासर, चकराता, देहरादून
2- प्रियांशु चौहान पुत्र जयप्रकाश चौहान निवासी जगतपुर खादर, किलवाड़ी, सहसपुर, देहरादून

यह भी पढ़ें 👉  FIR: सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुँचाने के आरोप में बॉबी पंवार सहित कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज..

01 अन्य मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें