सख़्ती: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर चलेगा चाबुक..देहरादून पुलिस/प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जायेगा इस दिन से ध्वस्तीकरण अभियान…

देहरादून: देहरादून शहर में एक बार फिर जहाँ-तहां अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई होने जा रही हैं..कोर्ट के आदेश पर अवैध अतिक्रमण वाले स्थानों पर आगामी सोमवार से ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. इस मामलें में एसएसपी देहरादून द्वारा शनिवार सांय जिला प्रशासन,नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करते हुए अवैध अतिक्रमण ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: रिलायंस डकैती कांड में 02 लाख का इनामी मुख्य अभियुक्त प्रिंस बिहार से गिरफ्तार… ट्रांजिट रिमांड पर अभियुक्त को देहरादून लाया जा रहा हैं.. चौतरफा दबाव बना दून SSP की मॉनिटरिंग में बाहरी राज्यों में दबिश जारी…

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आगामी सोमवार से सम्बंधित टीम द्वारा चिन्हित अवैध अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण को वृहद स्तर पर अभियान के रूप में चलाया जायेगा..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग: पेडिंग इन्वेस्टिगेशन और फ़रार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर SSP देहरादून हुए सख़्त… बेहतर कानून व्यवस्था बनाने सहित संवेदनशील प्रकरणों के निस्तारण को लेकर राजपत्रित अधिकारियों की क्लास…

 एसएसपी देहरादून की अध्यक्षता में की गई इस बैठक दौरान नगर निगम आयुक्त- गौरव कुमार, एसपी सिटी-प्रमोद कुमार,अपर आयुक्त नगर निगम-वीर सिंह बुध्दियाल,उपनगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल,उपजिलाधिकारी हरगिरि,सदर क्षेत्राधिकारी,आशीष भारद्वाज,क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी,क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल सहित LIU इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर देहरादून मौजूद रहे..

यह भी पढ़ें 👉  गैंगस्टर अमरदीप चौधरी हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया खुलासा.. असला सहित मेरठ के तीन बदमाश गिरफ्तार

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें