देहरादून:08 घण्टें के अंदर चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर शातिर चोर को दून पुलिस ने धर दबोचा…

देहरादून: थाना डोईवाला क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोर द्वारा धावाबोल चोरी की घटना का पुलिस ने 8 घंटे में खुलासा कर वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस के गिरफ्त में आए अभियुक्त बलवंत सिंह से चोरी का शत-प्रतिशत सामान भी बरामद किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती:जनसेवा केंद्रों में फर्जी दस्तावेजों की गहनता से हो जांच-पड़ताल..फर्जी दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश :CM धामी..

थाना डोईवाला पुलिस के अनुसार 10 अक्टूबर 2023 माजरी ग्रांट वार्ड नम्बर-11,लालतप्पड़ निवासी शिकायतकर्ता अरविंद सिंह पुत्र सुबेग सिंह के घर देर रात अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर लैपटॉप मोबाइल फोन जैसे कीमती सामान और नगदी चोरी की घटना का मामला सामने आया.. तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्यवाही शुरू की गई.इसी क्रम में

यह भी पढ़ें 👉  गिरफ्तारी: विकासनगर रेस्टोरेंट में हुई तोड़फोड़-आगजनी की घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..अन्य अभियुक्तों की धरपकड़ जारी:SSP दून..

 11 अक्टूबर 2023 को डोईवाला के अंतर्गत गैस गोदाम वाली रोड़ के पास जीवनवाला से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त बलवंत सिंह पुत्र अवतार सिंह को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर घटना का 8 घण्टे में खुलासा किया गया. 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: विकास नगर क्षेत्र में 03 हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान में लूट का किया प्रयास..पुलिस की मुस्तेदी से 01 बदमाश गिरफ्तार.. शेष 02 अभियुक्तों की तलाश में जनपद के सभी नाकों/ बैरियरों को सील कर सघन चेकिंग जारी..SSP खुद मोर्चा संभाल धरपकड़ में जुटे..

गिरफ्तार अभियुक्त 

बलवन्त सिह बिष्ट पुत्र अवतार सिह बिष्ट निवासी कोटी अठूरवाला जौलीग्रान्ट डोईवाला, देहरादून, उम्र 31 वर्ष..

बरामदगी 

 01-एक आसमानी रंग का बैग 

02-एक लैपटॉप (DELL) कंपनी 

03-एक मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी 

04-नगद 2480/रू0

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें