देहरादून: वायरल ऑडियो पर SSP का एक्शन:”पुलिस अंकल कोड” में अवैध खनन कराने वाले मामलें पर एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुदकमा..सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की चर्चा.

देहरादून जनपद में अवैध खनन कराने के नाम पर इन दिनों एक ऐसा ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताकर “पुलिस अंकल कोड” में अवैध खनन कराने की बात कर रहा हैं.मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए देहरादून एसएसपी ने तत्काल संबंधित थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं.. जानकारी के मुताबिक शनिवार 23 सितंबर 2023 को सोशल मीडिया पर एक ऐसा ऑडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए (पुलिस अंकल कोड) में खनन करने की बात कह रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: फर्जी शस्त्र लाइसेंस के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी..पंजाब-तरनतारण के फर्जी लाइसेंस रैकेट का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया पर्दाफाश..अवैध हथियारों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार..

पिछले तीन दिनों में अवैध खनन-ओवरलोडिंग पर 100 से अधिक कार्यवाही

बता दें कि जनपद देहरादून में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगातार दून पुलिस की कार्रवाई जारी है. पिछले तीन दिनों में 100 से ज्यादा अवैध खनन में लिप्त वाहनों और ओवरलोडिंग पर प्रभावी कार्रवाई की गई है. इसी बीच शनिवार को सोशल मीडिया में एक ऐसा ऑडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर पुलिस अंकल कोड में अवैध खनन करने की बात कह रहा है. फिलहाल एसएसपी ने इस पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए..

यह भी पढ़ें 👉  Award:स्वतंत्रता दिवस सम्मान..सराहनीय और विशिष्ट सेवाओं के लिए इन पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें