देहरादून: आये दिन परेशान कर छेड़छाड़ करने और तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज..महिलाओं की सुरक्षा दून पुलिस की प्राथमिकता: SSP…किसी भी अपराध को छुपाए बिना तत्काल स्थानीय पुलिस या एसएसपी को सूचना दें..इस तरह के कृत्य वालों को बख्शा नहीं जायेगा:SSP देहरादून.

देहरादून: शहर कोतवाली के अंतर्गत कावंली रोड से रोजना काम पर जाते वक्त एक युवती को लगातार परेशान कर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का गम्भीर मामला सामने आया है.इतना ही नहीं युवती के अनुसार बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी ने एक दिन तब हद कर दी जब उसने गाली गलौच और धमकी देते हुए नक़ली तेज़ाब जैसा पीला तरल पदार्थ शरीर पर फेंकते हुए मानसिक रूप ख़ौफ़ देने का प्रयास किया. ऐसे में आखिकार परेशान होकर पीड़ित युवती ने पूरे मामलें की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी.मामलें की गंभीरता को देखते हुए SSP अजय सिंह के निर्देश पर तत्काल बिना देरी किये युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी मनचले के खिलाफ सुंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.. कोतवाली पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी को 41 का नोटिस तामील कर दिया गया है, और मामले की विवेचना कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  सेलाकुई से कालसी टोंस नदी में नहाने आए 19 वर्षीय युवक की डूबकर मौत..कई घण्टों की तलाश उपरांत शव बरामद..

किसी भी अपराध को छुपाए बिना तत्काल स्थानीय पुलिस या एसएसपी को सूचना दें: SSP

वही इस तरह के मामलों को लेकर देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि ऐसे कृत करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. महिलाएं और बालिकाएं इस तरह के किसी भी अपराध को छुपाए नहीं.. बिना डरे तत्काल स्थानीय पुलिस या सीधे एसएसपी नम्बर-9411112706 पर सूचना देंकर व्यक्तिगत मिले.ताकि समय रहते आरोपित के खिलाफ सख़्त कार्यवाही की जा सके. वही दूसरी ओर एसएसपी अजय सिंह ने महिलाओं के साथ ही स्कूल पढ़ने वाली छात्राओं व अन्य बालिकाओं को छेड़ने- परेशान करने और कमेंट करने जैसे मनचलों को साफ तौर पर चेतावनी दी है कि ऐसी हरकतों से वो लोग बाज आ जाएं. वर्ना उनकी जगह जेल होंगी.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर :हलाला मामलें में देश में पहला मुक़दमा हरिद्वार में दर्ज.. UCC एक्ट के तहत हुई कार्रवाई..
बाइट:अजय सिंह,एसएसपी, देहरादून.

महिलाओं की सुरक्षा दून पुलिस की प्रार्थमिकता है.. इस प्रकार के कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. यदि किसी बालिका/महिला के साथ कोई अपराध होता है तो उसे छुपाये ना,तत्काल पुलिस को बतायें :- एसएसपी देहरादून

कोतवाली पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2023 को एक महिला द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि सुनील भट्ट नाम के एक व्यक्ति द्वारा पिछले कुछ समय से उसे लगातार परेशान किया जा रहा है. 25 सितंबर को भी कांवली रोड पर काम पर जाते समय उसी व्यक्ति द्वारा न सिर्फ उसके साथ छेडखानी की गयी,बल्कि मना करने पर उसके साथ गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने देते हुए चेहरे पर  तेजाब फेंकने की धमकी भी दी गई.ऐसे में पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर तत्काल सम्बन्धित धाराओं में मुक़दमा पंजीकृत कर कार्यवाही जारी हैं. देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने साफतौर पर कहां कि महिलाओं की सुरक्षा एंव उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर दून पुलिस सख्त हैं.किसी भी शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  करोडों रुपये चोरी मामले में दून पुलिस को मिली सफलता.. गिरफ्तार चोर से 2 करोड़ 60 लाख रुपये Cash बरामद..दिल्ली NCR से प्रॉपर्टी बेच देहरादून बसने आये परिवार को चूना लगाने वाला निकला प्रॉपर्टी ब्रोकर.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें