देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार चीनी भाई ने मारी बाजी..

देहरादून: बार एसोसिएशन के नए वर्ष के वार्षिक 2023 चुनाव इस बार बड़ा उलटफेर करते हुए अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा उर्फ चीनी ने अध्यक्ष पद में जीत हासिल कर अपना परचम लहराया. अध्यक्ष पद पर काबिज होने वाले अनिल शर्मा उर्फ़ चीनी भाई को 1237 वोट पड़े, जबकि चुनाव में उनके कड़े प्रतिद्वंदी राजीव शर्मा उर्फ बंटू को 951 वोट मिले.. अध्यक्ष पद की दावेदारी में तीसरे नंबर पर अशोक घड़ियाल को केवल 284 मत मिले. ऐसे में इस बार 2023 के देहरादून बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष अनिल शर्मा उर्फ चीनी भाई को नियुक्त हुए..

यह भी पढ़ें 👉  विकासनगर गोलीकांड: देहरादून SSP के नेतृत्व में घेराबंदी कर 02 हमलावरों को किया गया गिरफ्तार..तीसरे की तलाश जारी...

सचिव पद पर राजवीर बिष्ट ने बाजी मारी

वही देहरादून बार एसोसिएशन  2023 चुनाव में सचिव पद पर इस बार राजवीर बिष्ट ने बाजी मारी. अधिवक्ता राजवीर बिष्ट को 617  वोट पड़े. जबकि उनके सामने सचिव पद के लिए कड़े दावेदार प्रतिद्वंदी अधिवक्ता प्रकाश टी. पाल को  549 वोट पड़े. ऐसे में इस दफा सचिव पद पर अधिवक्ता राजवीर बिष्ट काबिज़ हुए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की वरिष्ठ PCS अधिकारी पर NRI बुजुर्ग महिला से 55 लाख हड़पने आरोप !..शिकायत के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने एसपी ट्रेफ़िक को जांच सौंपी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें