देहरादून डकैती कांड अपडेट: पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग…बदमाशों ने कई महीनों पूर्व की थी लूट की योजना..घटना को अंजाम देने के लिए यमुना एक्सप्रेस आगरा से लूटी गई थी कार…धरपकड़ के लिए सुदूर प्रांतों में कई टीमें दिन-रात जुटी..

देहरादून: बीते 09 नवंबर 2023 को दिनदहाड़े राजपुर रोड स्थित रिलायन्स गोल्ड शोरूम में हुई डकैती घटना से जुड़े मामलें में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग  लगे हैं. जांच-पड़ताल में पता चला  कि बदमाशों ने कई महीनें पूर्व ही इस लूट की घटना को लेकर योजना बनाई थी.. इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने से पहले लुटेरों ने यमुना एक्सप्रेस आगरा से माह जून(2023) में एक कार लूटी थी.इसकी जानकारी तब सामने आयी जब पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त की गयी आर्टिगा कार को सेलाकुई थाना क्षेत्र से बरामद किया गया..बरामद कार की गहनता से फॉरेंसिक परीक्षण किया गया तो अभियुक्तों द्वारा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कार का चेसिस नंबर घिस दिया गया था.ऐसे में पुलिस टीम द्वारा फॉरेन्सिक की सहायता से  कार से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये हैं,जिसके आधार पर पता चला कि उक्त कार को 02 व्यक्तियों द्वारा माह जून में दिल्ली से आगरा के लिये बुक किया गया था.इसके बाद बुकिंग की कार को बदमाशों ने आगरा जनपद के कन्दोली थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर उक्त कार को लूट लिया था..इस कार लूट के सम्बन्ध में बीते 10 जून 2023 को आगरा थाना में लूट का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन:दून पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ सत्यापन का डंडा..पटेलनगर क्षेत्र के मेहूँवाला माफी,लोहियानगर सहित ब्रहमपुरी में चला सत्यापन का अभियान..₹08 लाख ₹70 हजार का जुर्माना..संदिग्धों को थाने में लाकर पूछताछ की परेड..

बदमाशों की धरपकड़ में दिन-रात जुटी पुलिस

ऐसे में देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित रिलायंस गोल्ड शोरूम में हुई लूट की घटना से सम्बंधित कई अहम कड़ियों को जोड़ने पर दून पुलिस को बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सबूत व साक्ष्य मिले है.अब देहरादून एसएसपी अजय सिंह के दिशानिर्देश में एक विशेष टीम को आगरा रवाना किया गया है.जबकि अन्य टीमें पहले से ही बदमाशों के ठिकानों में दबिश देकर दिन-रात धरपकड़ में जुटी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  जागरूकता:नवरात्र में कुट्टू के आटा बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..हलवाई समिति और कुट्टू कारोबारियों के साथ बैठक कर जागरूकता के साथ सख़्त हिदायत…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें