देहरादून: ज़मीनी विवाद में चली गोली एक की मौत…मौके पर पहुँचे एसएसपी..

देहरादून: थाना विकास नगर क्षेत्र में एक जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुए तनावपूर्ण माहौल में एक पक्ष की ओर से गोली चलने के कारण व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है.  मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे हैं.. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक जमीन देखने आए कुछ लोगों का ग्रामीण और स्थानीय लोगों से कहा सुनी हुई.. इसी दौरान प्रॉपर्टी देखने आए लोगों में से एक ने गोली चला दी,जिसके कारण एक सीनियर सिटीजन की मौके पर मौत हो गई..जबकि एक युवक घायल बताया जा रहा हैं, जिसका उपचार चल रहा हैं.. घटना के बाद गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया. पुलिस गोली चलाने वाले हमलावर की तलाश कर रही है..

यह भी पढ़ें 👉  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई देशव्यापी उपलब्धियां...भारत ने वैश्विक मंच पर सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अलग पहचान बनाई : धामी

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें