देहरादून एसपी सिटी व देहात सहित 04 अफसरों के तबादले..

देहरादून: देहरादून एसपी सिटी और देहात सहित तीन पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं..देहरादून एसपी सिटी में तैनात एसपी सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक हरिद्वार रेलवे में नई जिम्मेदारी दी गई है.उनकी जगह प्रमोद सिंह को देहरादून शहर का नया एसपी सिटी नियुक्त किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:महल सिंह हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ UAPA Act के तहत उधमसिंह नगर पुलिस ने कसा सख़्त शिकंजा..विदेश में बैठकर अपराध करने वालों को किसी भी कीमत में नहीं बख्शा जायेगा,होगी सख्त से सख्त कार्यवाही: SSP,UDN

वही सीबीसीआईडी में तैनात एसपी लोकजीत सिंह को देहरादून देहात (ग्रामीण) का नया एसपी नियुक्त किया गया है..जबकि सीओ सदर में तैनात एडिशनल एसपी पंकज गैरोला को नई तैनाती के रूप में जनपद हरिद्वार में अपराध अधीक्षक एवं यातायात पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया हैं.  मनोज कुमार ठाकुर को हरिद्वार पुलिस अधीक्षक से हटाकर  सीबीसीआईडी में खंडाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई हैं..

यह भी पढ़ें 👉  अपडेट: रफ्तार के कहर... पुलिस पहुंची एक्सीडेंट चालक तक मामा-भांजे थे गाड़ी में सवार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें