देहरादून: रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में मुख्य अभियुक्त प्रिंस के रिश्तेदार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…हथियार-असला बरामद…

अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद…

अभियुक्त को विशेष कार्य के लिए गैंग द्वारा देहरादून भेजे जाने की पुलिस को मिली जानकारी,  अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी…

देहरादून: राजपुर रोड स्थित रिलायंस गोल्ड शोरूम में बन्दूक की नोक पर हुए लूटपाट मामले में  मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार के ममेरे भाई सुड्डू कुमार पुत्र शत्रुधन सिंह को दून पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया हैं..धरपकड़ में जुटी पुलिस टीम ने 22 वर्षीय सुड्डू कुमार, निवासी ग्राम जमालपुर,पोस्ट अमनौर,थाना मडौड़ा, जिला सारन, बिहार को कस्बा रामपुर पीठ स्थल सारना नदी किनारे से एक अवैध तमंचा .315 बोर व 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार हुई सख्त , नई SOP जारी. स्कूल बंद, रैलियों पर भी रोक. *और भी बहुत कुछ पढ़िये आदेश..*

    पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त को घटना में शामिल गैंग द्वारा विशेष कार्य के लिए देहरादून भेजे जाने की जानकारी मिली है..ऐसे में गिरफ्तार अभियुक्त सुड्डू से विस्तृत पूछताछ की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय.. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना का अभिनंदन प्रस्ताव पारित..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें