देहरादून: थाना प्रेम नगर पुलिस बनी देवदूत..तेज़ बहाव से उफनती नदी में डूबते हुये 02 व्यक्तियों की बमुश्किल बचाई जान..

देहरादून: मॉनसून के मौसम में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश के चलते प्राकृतिक आपदा के चलते कई जिंदगी खतरे की जद में आ रही है. ऐसा ही ताजा मामला देहरादून के थाना प्रेम नगर क्षेत्र से सामने आया है. जहां उफनती नदी के भंवर में फंसे दो व्यक्तियों को समय रहते दून पुलिस ने रेस्क्यू कर मौत के मुंह से बचाया.

थाना प्रेमनगर प्रभारी पीडी भट्ट  के मुताबिक सोमवार दोपहर  डायल 112/आम जनमानस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी  कि यू0आई0टी पुल के नीचे बरसाती नदी के उफान पर  02 युवक पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर फंस गये हैं. इस सूचना पर थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर आपदा राहत उपकरणों के पंहुचे, तो पाया कि नदी मे अचानक पानी आने तथा जलस्तर खतरे के निशान से उपर होने के कारण 02 व्यक्ति नदी में जिंदगी से जूझ रहे हैं.. ऐसे में तत्काल कार्रवाई करते हुए राहत बचाव दल SDRF दल की मद्दत से थाना प्रेमनगर पुलिस टीम ने नदी के उफ़ान में फंसे हुये दोनों व्यक्तियों को रस्सी के सहारे कडी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला.ग़नीमत रहा कि समय रहते कार्यवाही होने से कोई जनहानि नहीं हुईं.. पुलिस की तत्परता को देखते हुए प्रेमनगर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं मिडिया बन्धुओं द्वारा थाना प्रेमनगर पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया..

यह भी पढ़ें 👉  हादसा:डिनर करने के बाद घूमने निकले बाईक सवार दो छात्रों की मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई..दोनों की मौत..

नदी के उफान में फंसे बचाये गये व्यक्तियों का नाम। 

1- अनिल कुमार पुत्र श्री राम जुलम यादव उम्र 30 वर्ष नि0 बान्द्रा ब्लाक प्रिया ग्राम पीपरपटिया जिला मुजफ्फरपुर बिहार.

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: आश्रय देने वाले ने ही विश्वासघात कर अपने सहयोगी को बेरहमी से मौत के घाट उतारा..प्रेमनगर क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का 36 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा..शातिर हत्यारा गिरफ्तार..

2- जिम्मेदार पुत्र हजारीलाल उम्र 35 वर्ष नि0 बान्द्रा ब्लाक प्रिया ग्राम पीपरपटिया जि0 मुजफ्फरपुर बिहार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें