देहरादून: दूसरे नोटिस पर भी ED दफ्तर नहीं पहुँचे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत..पत्नी दीप्ति रावत तय समय ED के समक्ष पहुँची.. हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे: रावत..

देहरादून: आय से अधिक संपत्ति आरोप में फ़ंसे उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर ED का शिकंजा कसता जा रहा है.. हालांकि दूसरे नोटिस के बावजूद हरक सिंह रावत तय तिथि अनुसार सोमवार 04 मार्च 2024 को भी ED दफ्तर नहीं पहुंचे..लेकिन दूसरी तरफ हरक सिंह की पत्नी दीप्ति रावत जरूर पूछताछ में सहयोग करने की बात कहते हुए सोमवार तय समय सुबह 11 बजे देहरादून क्रॉस रोड़ स्थित ED ऑफिस पहुँची…बता दें कि पंखरों रिजर्व फॉरेस्ट में टाइगर सफारी घोटाले मामलें में ED ने पहले हरक सिंह रावत देहरादून आवास में छापेमारी की कार्रवाई की. और उसके बाद अब नोटिस देकर पूछताछ व जांच करवाई जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  पटवारी/लेखपाल पेपर लीक Case में 60 अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाख़िल.40 परीक्षार्थी भी आए इस विधिक कार्रवाई की जद में.

जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नोटिस देकर  सोमवार 4 मार्च 2024 को पूछताछ और जांच में सहयोग करने के लिए हरक सिंह रावत और उनकी पत्नी दीप्ति रावत को देहरादून क्रोस रोड़ स्थित ED दफ्तर बुलाया गया था. लेकिन हरक सिंह रावत राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए नहीं पहुँचे.लेकिन हरक सिंह की पत्नी दीप्ति रावत जरूर पूछताछ के लिए मीडिया के सवालों से किनारा करती हुई ED दफ्तर पहुंची..

यह भी पढ़ें 👉  बहादुरी:पिता-पुत्र का साहस बदमाशों पर पड़ा भारी,सपेरा गैंग के 4 कुख्यात हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में..3 की तलाश तेज़..

एक माह का समय मांग,जांच में सहयोग करने की बात कही: रावत

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी विजय चौहान ने बताया कि हरक सिंह लोकसभा चुनाव राजनीतिक मीटिंग के चलते दिल्ली पर हैं. इसी वजह से उन्होंने ED से एक माह का समय मांगा है. विजय चौहान ने कहा कि हरक सिंह रावत और उनकी पत्नी दीप्ति रावत ने ED की जांच में पूरा सहयोग करने की बात भी कही हैं..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: कांवड़ियों पर पत्थर फेंकने के गिरोह के मुखिया राशिद और उसके भाई जावेद को दून पुलिस ने किया जिला बदर..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें