देहरादून: “स्वच्छता ही सेवा”कार्यक्रम: PM मोदी के कचरा मुक्त भारत मुहिम को कारबारी ग्रांट वासियों ने भी दिया बल.. स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए चारों तरफ की गंदगी साफ़ कर किया निस्तारण.. 

देहरादून: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती अवसर से एक दिन पहले (1अक्टूबर 2023) को देश भर में भारत सरकार द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान कार्यक्रम जोर-जोर से चलाया जा रहा हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से कचरा मुक्त भारत अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है…उन्होंने अपने संदेश में भारत की स्वच्छता देश के सभी परिवारजनों की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए इसमें जनभागीदारी को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया.

यह भी पढ़ें 👉  ध्यान रहें: VVIP कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल (FRI) पर बैग/झोला,पानी की बोतल,ज्वलनशील पदार्थ,लाइटर आदि सामान ले जाना होगा प्रतिबंधित...

PM मोदी के इसी आह्वान के तहत देवभूमि उत्तराखंड राज्य में भी चारों तरफ़ “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम गाँधी जयंती से पहले 1 अक्टूबर 2023 को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में जनता-जनार्दन द्वारा बड़े पैमाने में हर हिस्से में चलाया गया. इसी क्रम में देहरादून के शिमला बाईपास रोड से सटे कारबारी ग्रांट पंचायत में भी तमाम ग्राम वासियों द्वारा कचरा मुक्त भारत अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए चारों ओर साफ़-सफाई करते हुए भारी मात्रा में कूड़े का निस्तारण किया गया. इस इलाकें में जहाँ एक और कारबारी ग्रांट (पंचायत)के पूर्व प्रधान व बीजेपी के नेता दयानन्द जोशी के नेतृत्व में मातृशक्ति सहित तमाम लोगों ने हिस्सा लेकर अपने पूरे इलाके में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाकर जमकर साफ़-सफाई की.वहीं दूसरी ओर कारबारी ग्रांट पंचायत की मौजूदा महिला ग्राम प्रधान-माला गुरुंग की अध्यक्षता में भी PM मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को बल देते हुए ग्राम वासियों ने देहरादून के चार सिद्ध पीठों में से एक.. प्रसिद्ध मानक सिद्ध मंदिर (तपोभूमि)  परिसर से शुरुआत करते हुए गाँव के अन्य स्थानों पर साफ-सफाई कर भारी मात्रा में कचरा व कूड़े का निस्तारण किया…

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: ड्रग्स तस्कर को NDPS कोर्ट से 10 साल की कठोर सजा..एक लाख रुपए का जुर्माना..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें