ONGC चौक में हुए जानलेवा दुर्घटना मामलें में दून पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज़..इनोवा कार की कंटेनर से भीषण टक्कर में हुई थी 06 नौजवानों की दर्दनाक मौत..

देहरादून: थाना कैंट के अंतर्गत ओएनजीसी चौक पर बीते 12 नवंबर 2024 की देर रात इनोवा कार दुर्घटना मामलें में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. हादसे की चपेट में आने वाले पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर ट्रक (कंटेनर)पक्ष के खिलाफ धारा 106 (2)BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: स्पा सेंटर की आड़ में 'सेक्स रैकेट धंधे' का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश.. महिला मैनेजर सहित सहयोगी गिरफ्तार.. सहारनपुर निवासी स्पा सेंटर मालिक फरार.तलाश जारी..

पुलिस के अनुसार शुक्रवार 15 नवंबर 2024 को विपिन कुमार अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय हरिशंकर अग्रवाल निवासी 8 राजपुर रोड देहरादून द्वारा दिनांक 12.11.2024 की रात्रि को उनके बेटे सिद्धेश व उसके दोस्तों की इनोवा कार की टक्कर कालागढ़ चौक पर एक कंटेनर से हुई,जिसमें उनके पुत्र के 6 दोस्तों की मृत्यु होने व उनके पुत्र को गंभीर चोट आने के संबंध में कोतवाली कैंट में तहरीर दी गई, तहरीर के आधार पर कोतवाली कैंट पर मुकदमा अपराध संख्या 226/24 धारा 106 (2)bns के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  गजब का हाल: स्मार्ट सिटी ने नहीं भरा महिनों से बिजली का बिल.. कनेक्शन कटा..पलटन बाज़ार क़ी स्ट्रीट लाइटें बंद …व्यापारी परेशान आए..रात के अंधेरे में संदिग्ध घटनाएं बढ़ने क़ी संभावनाएं बड़ी : व्यापारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें