हत्या: मामूली कहासुनी को लेकर नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती युवक की निर्मम हत्या..वारदात करने वाले पंजाब मूल के 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

 पंजाब निवासी दोनों हत्यारोपो अभियुक्त भी उसी नशा मुक्ति केन्द्र में थे भर्ती..

देहरादून: थाना प्रेमनगर के अंतर्गत आने वाले मांडुवाला में स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं..पुलिस जांच के अनुसार मामूली कहासुनी से क्षुब्ध होकर नशा मुक्ति में भर्ती पंजाब मूल दो युवकों ने मेरठ निवासी अजय कुमार की हत्या कर दी.हत्याकांड को अंजाम देने वाले पंजाब निवासी हरमनदीप सिंह और गुरूदीप सिंह नाम के दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है..

बाईट: अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून

मृतक को सोते समय हत्यारों ने गले और छाती में कई वार कर मौत के घाट उतारा..

पुलिस के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र में हत्या को अंजाम देने वाले अभियुक्तों से पूछताछ में बताया  कि 02 दिन पूर्व हुए विवाद में मृतक अजय कुमार द्वारा उन्हें गालियां दी गई थी.जिससे क्षुब्ध होकर उनके द्वारा अजय को मारने की योजना बनाई गयी थी.योजना के मुताबिक गुरुवार (24 अप्रैल2025) को जब अजय कुमार अपने कमरे पर बिस्तर पर सोया था.इस दौरान दोनों युवक कमरे में दाखिल हुए और उनमें से एक ने अजय मुहं दबाया और दूसरे युवक ने चम्मच से उसके गले और छाती पर कई वार कर अजय की हत्या कर दी.घटना के बाद दोनों अभियुक्त नशा मुक्ति केन्द्र से भागने की फिराक में थे.लेकिन नशा मुक्ति केंद्र द्वारा घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा: यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध SSP देहरादून का सख्त रुख जारी...विशेष अभियान के तहत 352 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर ऑन द स्पॉट उनके परिजनों से फोन पर वार्ता कर काउंसिल..

थाना प्रेमनगर पुलिस 24 अप्रैल 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि कर्मा वेल्फेयर सोसाइटी नाम से मांडोवाला में स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है.उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे. मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती हरमनदीप सिंह पुत्र स्व-जगसीर सिंह द्वारा अपने एक साथी गुरदीप सिंह पुत्र गंडा सिंह के साथ मिलकर एक व्यक्ति अजय कुमार पुत्र बलजीत सिंह निवासी हापुड रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश की किसी नुकीली चीज से वार कर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके से हिरासत में लिया गया..

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग्: चुनाव न लड़ने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाईकमान को लिखा पत्र. पत्र के निकले जा रहे सियासी मायने.*जानिए क्या लिखा पत्र में..*

हत्या की घटना के पहले दोनों पक्षों के विवाद को सुलझाया गया था..

 पुलिस जांच-पड़ताल में यह भी पता चला कि अभियुक्त हरमनदीप सिंह को 13 अप्रैल 2025 को और अभियुक्त गुरदीप सिह को बीते 31मार्च 2025 को उनके परिजनों द्वारा मांडुवाला नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था.02 दिन पूर्व अभियुक्तों का किसी बात को लेकर मृतक अजय कुमार,जिसे उसके परिजनों द्वारा 08 अप्रैल 2025 को नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था,उससे विवाद हुआ था.दोनों पक्षों के कहासुनी विवाद को नशा मुक्ति केन्द्र संचालक और अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव कर सुलझाया गया था.लेकिन इसके बावजूद रंजिश के कारण गुरदीप सिंह और हरमनदीप सिंह ने घटना को अंजाम दिया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF ने समय रहते कार्यवाही कर उधम सिंह नगर में एक युवती को आत्महत्या करने से बचाया..

गिरफ्तार  अभियुक्त:-

1-  हरमनदीप सिंह पुत्र स्व0 जगसीर सिंह निवासी: बठिंडा, पंजाब, उम्र – 25 वर्ष..

2-  गुरूदीप सिंह पुत्र गंडा सिंह निवासी: बठिंडा, पंजाब, उम्र- 27 वर्ष..

बरामदगी:-

1- घटना में प्रयुक्त चम्मच..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें