देहरादून में प्रदर्शन के दौरान बाहरी अराजकता तत्वों ने हदें पार की, जहां-तहां पुलिस सहित दुकानों पर पथराव.. देखें वीडियो..

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर देहरादून में गुरुवार को हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान घंटाघर समीप गांधी रोड़ पार्क के सामने ट्रैफिक जाम कर प्रदर्शनकारियों के बीच कुछेक अराजक तत्वों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है,जहां प्रदर्शनकारी के रूप में बाहरी तत्वों द्वारा न सिर्फ पुलिस बल्कि आसपास के दुकानों में हाथ गोलों की तरह जमकर पथराव किया गया.  यही कारण रहा कि दिनभर संयम बरतने के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस को अराजक फैलाने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लाठीचार्ज कर कार्रवाई करने में विवश होना पड़ा.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: "रोमियो लेन बार" प्रकरण में पुलिस मुख्यालय का कड़ा रुख..आईजी और एसएसपी से जवाब-तलब..पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध कराने का निर्देश...

प्रदर्शनकारियों के बीच बाहरी अराजक तत्वों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई होगी:DIG देहरादून

इस मामले में देहरादून डीआईजी दलीप सिंह कुँवर ने अफ़सोस जताते हुए कहा कि बेरोजगार संघ के बैनर तले गांधी पार्क के बाहर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ अराजक तत्वों ने हर तरह से माहौल को खराब करने का प्रयास किया.उन्होंने पहले घंटाघर के सामने शांति व्यवस्था को भंग किया गया, और फिर उसके बाद गांधी पार्क के सामने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों सहित आसपास दुकानों  पर पथराव किया गया. इतना ही नहीं सरकारी वाहनों को नुकसान करने के साथ प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारीयों पर पथराव कर उन्हें घायल किया है. इतना ही नहीं शांति व्यवस्था बनाने आए कुछ मैजिस्ट्रेट साहिबान को भी चोट पहुंचाई है. यही कारण रहा कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. डीआईजी ने कहा कि हम घटना की वीडियोग्राफी के जरिए प्रदर्शन में शामिल बाहरी अराजक तत्वों की पहचान कर रहे हैं. चिन्हित किये जाने वाले लोगों के खिलाफ परिस्थितियों के अनुसार विधिक कार्रवाई अवश्य की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: मुख्यमंत्री का "ऑपरेशन कालनेमि" छद्म भेषधारियों पर पड़ रहा भारी…पति/बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं से ठगी करने वाले दो ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..

बाइट: दलीप सिंह कुंवर, डीआईजी देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें