फर्जी डॉक्टरों के डिग्री माफिया इमलाख की संपत्ति होगी ज़ब्त..

नक़ली डॉक्टरों को BAMS की फ़र्जी डिग्री मुहैया कराने वाले यूपी के हिस्ट्रीशीटर व शिक्षा माफिया इमलाख की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जल्द ही उत्तराखंड पुलिस कुर्क कर जब्त करने की कार्यवाही करेगी है. अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट 14 (1)के तहत यह कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.. इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग को जल्द से जल्द कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर जेल भेजे गए अभियुक्त इमलाख संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं..

यह भी पढ़ें 👉  गजब: पहाड़ पर बैलों की जगह अब घोड़े लगा रहे हल. वीडियो जमकर हो रहा वाइरल....

बता दें एक दिन पहले 3 फ़रवरी 2023 को ही 25 हजार के फरार इनामी व यूपी (मुजफ्फरनगर) के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर व शिक्षा माफिया इमलाख को उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान के अजमेर किशनगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेजा है. अभियुक्त मुजफ्फरनगर में “बाबा स्टडी ऑफ कॉलेज”नाम के शिक्षा संस्थान संचालित कर उत्तराखंड सहित देशभर के कई नकली डॉक्टरों को BAMS की फ़र्ज़ी डिग्री 6 से 12 लाख रुपए में तैयार कर देता हैं.. उत्तराखंड में 36 ऐसे फर्जी डॉक्टर पकड़े गए हैं जिन्होंने इसी संस्थान से जाली डिग्री प्राप्त की इनमें से देहरादून के 7 डॉक्टर अभी तक गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुके हैं. बता दें कि बीते 11 जनवरी 2023 को एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर स्थित इस संस्थान का पर्दाफाश किया था.इस कार्यवाही में STF मास्टरमाइंड इमलाख के भाई इमरान को कई फ़र्जी डिग्रियां सबूतों को बरामद कर जेल भेजा था. ऐसे में मुख्यमंत्री के आदेश पर उत्तराखंड पुलिस यूपी  मुजफ्फरनगर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर व शिक्षा माफिया इमलाख की अवैध रूप से अर्जित  संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत अटैच करने की कार्रवाई शुरू कर रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  गिरफ्तारी:नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को दून पुलिस ने नैनीताल से किया गिरफ्तार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें