खाद्य पदार्थों को लेकर FDA की कार्यवाही जारी,आशारोड़ी चेकपोस्ट सहित हनुमान चौक से दुग्ध सामग्रीयों के सेंपल एकत्र कर लैब भेजे गए..

होली के त्योहार से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग देहरादून FDA टीम द्वारा खाद्य पदार्थों व सामग्रियों की  क्वालिटी चेक को लेकर अभियान बदस्तूर जारी है. इसी क्रम में रविवार FDA टीम ने देहरादून से लगते सहारनपुर बार्डर क्षेत्र आशारोडी चेक़ पोस्ट पर यूपी से आने वाले दुग्ध पदार्थों जांच पड़ताल कर कार्यवाही की. इस दौरान सहारनपुर सहित उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आने वाले हैं दूध मावा जैसे थे खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र कर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा है.

यह भी पढ़ें 👉  Good News:CCTNS प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने हासिल किया देश में पहला स्थान…SSP ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी. सी. ने CCTNS/ICJS प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट कार्य के लिए गृह मंत्रालय पुरुस्कार में चयनित होने पर महिला आरक्षी को किया सम्मानित..

हनुमान चौक से 6 सैंपल दुग्ध मावा की जांच के लिए लैब भेजे गए

वहीं दूसरी तरफ FDA टीम ने अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए देहरादून के सबसे ज्यादा कारोबार होने वाले हनुमान चौक में दूध  सामग्रियों वाले प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया.इस दौरान हनुमान चौक के दुग्ध सामग्री विक्रेताओं के यहां से 6 सैंपल मावा के एकत्र कर उन्हें राजकीय लैब रुद्रपुर जांच के लिए भेजा है.. देहरादून FDA टीम द्वारा लगातार चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी.सी. जोशी सहित वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, योगेंद्र पांडे और संजय तिवारी मुख्य अधिकारी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सबक़: नकली बंदूक लेकर चढ़ा कंधे पर,लैंडिंग हुई सीधे जेल पर…चुनाव विजय जुलूस दौरान नकली बंदूक लहराकर रौब झाड़ने वाले युवक को दबोच दून पुलिस ने पहुँचाया सही ठिकाने..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें