विकासनगर गोलीकांड: देहरादून SSP के नेतृत्व में घेराबंदी कर 02 हमलावरों को किया गया गिरफ्तार..तीसरे की तलाश जारी…

देहरादून: थाना विकासनगर क्षेत्र के बाढ़वाला में शनिवार दिनदहाड़े हुए गोलीकांड में फरार चल रहे हमलावरों में से 02 अभियुक्तों को देहरादून एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में घटना के चंद घण्टों में ही थाना रायपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया हैं. हालांकि अभी एक अभियुक्त फरार चल रहा है.जिसकी धरपकड़ जारी है… पुलिस के अनुसार घटना के उपरांत देहरादून शहर और ग्रामीण क्षेत्र में चारों तरफ नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.इसी दौरान हमलावरों की लोकेशन देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में प्राप्त हुई…इसी सूचना के आधार पर रायपुर क्षेत्र की लोकेशन को चारों तरफ से घेराबंदी कर 02 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है..गिरफ्त में आये दोनों अभियुक्तों से पुलिस घटना के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है.. बता दें कि आज दोपहर गोलीकांड के बाद से घटना स्थल पहुँच कर पूरे मामले में देहरादून एसएसपी अजय सिंह स्वयं लगातार मॉनीटरिंग कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लीड कर रहे थे..इसी क्रम में 02 हमलावरों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया.. फिलहाल एक अभियुक्त फ़रार चल रहा है, जिसकी तलाश में देहरादून जनपद के हर हिस्से में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग उसकी तलाश की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  शादी के समारोह में बुजुर्ग महिला के साथ हुई ज्वैलरी लूट का दून पुलिस ने किया खुलासा… लूटे गये ज़ेवरात बरामद कर शातिर अपराधी को भेजा ज़ेल….बुजुर्गों/महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर दून पुलिस संवेदनशील…इस प्रकार के अपराध कारित करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा :SSP देहरादून..

बता दें कि शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास थाना विकासनगर क्षेत्र के बाढ़वाला में जानकारी अनुसार एक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में तनावपूर्ण कहां सुनी हुई. इसी दौरान हरियाणा नंबर की होंडा सिटी में आए युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए मौके गोलियां चलाई,जिसमें एक जौनसार निवासी सीनियर सिटीजन बघेल सिंह की मौत हो गई..जबकि अतुल नाम का एक युवक घायल गया,जिसका इलाज चल रहा है..

यह भी पढ़ें 👉  मानवता शर्मसार: मसूरी सड़क किनारे ठंड में नवजात शिशु लावारिस अवस्था में बरामद,मित्र पुलिस ने रेस्क्यू कर दिया जीवनदान...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें