हल्द्वानी दंगा: नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी..दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवी भी गिरफ्तार..अभी तक कुल 89 दंगाइयों को भेजा जेल.. 

नैनीताल जनपद के अंतर्गत हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए दंगे मामले में पुलिस ने अब 05 उन महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया है जो इस पूरे अपराधिक घटनाक्रम आगजनी,पथराव, गोलीबारी व हिंसक घटना को अंजाम देने में उपद्रवीयों में शामिल थे.. ऐसे में अब तक हल्द्वानी दंगा फसाद मामले में नैनीताल पुलिस 89 उपद्रवियों को गिरफ्तार का जेल भेज चुकी हैं..

  नैनीताल पुलिस के मुताबिक पीते 8 फरवरी 2024 को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा* में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024* दर्ज किये गये हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: आने वाले बजट सत्र में राज्य में एक सख्त भू-कानून लाया जायेगा :CM धामी…नई दिल्ली में "उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह"  लोकापर्ण के दौरान मुख्यमंत्री ने की घोषणा..जल्द ही राज्य में यूसीसी भी लागू:CM..

     इस  हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी व हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है.. पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 84 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये.वही इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त महिलाओं को चिन्हित कर आज पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  योग: गैरसैंण को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री धामी का अहम कदम..भराड़ीसैंण में पहली बार आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...

मु0अ0सं0-23/24 में गिरफ्तार महिला अभियुक्तगण

1. शहनाज पत्नी स्व० जमील अहमद उम्र-45 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी से तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल..

2. सोनी पत्नी नाजिम मिकरानी उम्र 33 वर्ष निवासी मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल.

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सिडकुल जनरल मैनेजर को रिश्वत मामलें में विजिलेंस कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सश्रम सजा.जानिए क्यों हुआ था रिश्वत का खेल.

3. शमशीर पुत्री स्व० ज़मील अहमद उम्र-25 वर्ष निवासी तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल.

4. सलमा पत्नी नफीस अहमद उम्र- 50 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी के पास मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल.

5. रेशमा पत्नी मौ० यामीन निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, उम्र-45 वर्ष.

      अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 89 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें