नए साल में उत्तराखंड आने की अगर है तैयारी, तो जरूरी है आपके लिए ये जानकारी. *पढ़े,ये गाइडलाइन है जरूरी ..*

उत्तराखंड में हर साल सर्दी के मौसम में यँहा बड़ी संख्या में पर्यटक पहुँचते हैं. हालांकि कोरोना काल के दौरान इनकी संख्या में कमी आई थी। अब एक बार फिर से कोरोना ने ओर नए ओमिक्रोन वेरिएंट ने यात्रिओं के साथ ही सरकार के लिए भी खतरा बढ़ा दिया है. अगर आप उत्तराखंड में नये साल का जश्न मनाने की सोच रहे हैं तो आपको भी सरकार की इस गाइडलाइन का पालन करना होगा.

यह भी पढ़ें 👉  ध्यान रहें: बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन,जुलूस, रैली आदि का आयोजन करने वालों को चेतावनी.. BNS की धारा 223 के तहत किया जायेगा मुकदमा दर्ज..

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब सख्ती बढ़ती जा रही है। देहरादून में शासन ने बॉर्डर पर निगरानी तेज कर दी गई है। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट प्रवेश पर बैन लग गया है। अब देहरादून में एंट्री के लिए 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर, ट्रूनेट व एंटीजन जांच की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। आशारोडी, कुल्हान, रायवाला, ISBT बस स्टेशन, जॉलीग्रान्ट एयरपोर्ट एंव रेलवे स्टेशन पर Random sampling की जा रही है। कोरोना के बढ़ते आंकड़ो के चलते लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। क्योंकि जश्न से ज्यादा जान जरूरी है ।

यह भी पढ़ें 👉  ईद में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश नाकाम,भीम आर्मी अध्यक्ष समेत 11 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज,गहन जांच पड़ताल शुरू.. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें