10 घंटे में हरिद्वार पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री,पति ही निकला कातिल.. एसएसपी हरिद्वार में खुद की केस वर्कआउट की मॉनिटरिंग..

एसएसपी की अगुवाई में देर रात तक अभियुक्त की तलाश में चला सघन चेकिंग अभियान.

इलेक्ट्रॉनिक और मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर हरिद्वार पुलिस ने खोला राज.

धनौरी बावनदर्रा के पास चाकू के लगातार वार से घायल मिली थी महिला,बोलने में हो चुकी थी असमर्थ, इलाज के दौरान हुई मौत.

अभियुक्त को पकड़ने गैर प्रांत उ0प्र0 पहुंची हरिद्वार पुलिस.

पूरी टीम ने एक इकाई के रूप में काम किया जिस कारण सफलता मिली,पारिवारिक झगड़ों को आपसी बातचीत से सुलझाना ही बेहतर रहता है : एसएसपी

वैवाहिक रिश्ते में विवाद बना हत्या का कारण

हरिद्वार: थाना कलियर क्षेत्र के अंतर्गत 21 मई 2023 को धनौरी बावनदर्रा के पास एक महिला बेहद घायल अवस्था में मिली थी जिसके शरीर पर चाकू से वार कर किये गए थे.घायल महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से रुड़की के सिविल अस्पताल भर्ती किया गया. इलाज के दौरान  चिकित्सकों महिला  मृत घोषित किया गया. मृतक महिला से पुलिस को काफी प्रयासों के बाद केवल इतना पता चल पाया कि उसका नाम सकीना है और वह अपने पति सुहैल और बेटी के साथ  कलियर घूमने आयी थी.क्योंकि पति साथ में था तो उसका अचानक इस तरह गायब हो जाना शंका पैदा करता था. जिस कारण एसएसपी के आदेश पर पूरे जनपद में देर रात तत्काल ही सभी थाना चौकी स्थित नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और आॉफ रुटों पर एक साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.इस सर्चिंग के दौरान एसएसपी स्वयं भी चेकिंग कर मॉनिटरिंग करते रहे.

यह भी पढ़ें 👉  STF का मास्टर शॉट: व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मामलें में सुनील राठी गैंग का कुख्यात गुर्गा अजीत खोखर गिरफ्तार .

वहीं दूसरी तरफ मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर काम कर रही पुलिस को जानकारी मिली कि महिला दाबकी सहारनपुर क्षेत्र से संबंधित है, इस पर एसएसपी हरिद्वार एवं पुलिस टीम ने सहारनपुर के अपने-अपने संपर्क सूत्रों को महिला की फोटो भेज कर सरगर्मी से व्हाट्सएप ग्रुप, घर-गांव में तलाश कराई. कई घंटों की एकाग्रता से की गई मेहनत से मृतक महिला सकीना व उसके पति सुहैल के किराए पर दाबकी रहने एवं मूल गंगोह, सहारनपुर,उत्तर प्रदेश रहने की जानकारी मिली.

यह भी पढ़ें 👉  शर्मसार: बहू के साथ ज़बरन दुष्कर्म करने वाले ससुर को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल….महिला अपराधों के प्रति दून पुलिस गंभीर: SSP दून..

ये था हत्या का कारण

करीब 5 वर्ष पूर्व सिडकुल क्षेत्र में काम करने के दौरान अभियुक्त सुहैल की मुलाकात तसगिरा उर्फ सकीना से हुई। प्रेम सम्बन्धों के चलते सुहैल ने अपने घर वालों की इजाजत के बिना तसगिरा उर्फ सकीना से उसके पूर्व में शादीशुदा होने के बावजूद भी, निकाह किया। तीन बच्चे होने के बाद दोनों के बीच घर के खर्चों, आपसी मनमुटाव, सकिना का बार-बार निकाह से पहले अच्छी जिंदगी जीना और रोज-रोज के झगड़ों के कारण सुहैल ने सकीना को तलाक दे दिया लेकिन सकीना अलग होने के एवज में सुहैल से 3 लाख की मांग कर रही थी नहीं तो अंजाम भुगतने की धमकी दे रही थी.इन सब कारणों से लगभग रोज ही इनमें लड़ाई झगड़े हो रहे थे जो अब ज्यादा होने लगे थे। जिस कारण सुहैल ने सकीना को रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास: उत्तराखंड के 52 नगर निकायों में 115 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू..PM आवास योजना (शहरी) के तहत 15,600 नए आवासों का लोकार्पण...मुख्यमंत्री धामी ने किया शहरी विकास की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण..

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

सुहैल मृतका को 09 माह की बेटी के साथ घुमाने के बहाने कलियर लेकर आया और पूर्व में भी कलियर आने एवं रास्तों की अच्छी जानकारी रखने वाले सुहैल ने बावनदर्रा धनौरी के पास मौका देख कर अपनी पत्नी तसगिरा उर्फ सकीना को चाकू मारकर, जान से मारने की नियत से गंगनहर में फेंका और अपनी बेटी आयत उम्र 9 माह को लेकर मौके से फरार हो गया। अभियुक्त सुहैल उपरोक्त को सत्यता के आधार पर गंगोह, सहारनपुर से लाकर पूर्ण जानकारी उपरांत अपराध पुष्ट होने पर कलियर थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा सावधानीपूर्वक साक्ष्य एकत्रित किए गये.

नाम पता अभियुक्त –

सुहैल पुत्र असगर निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी गंगोह सहारनपुर उत्तर प्रदेश

बरामदगी

1. हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े इत्यादि

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें