प्रेमनगर विंग नम्बर 01 में 70 वर्षीय महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला.

देहरादून:थाना प्रेम नगर के अंतर्गत विंग नंबर 01 में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर  सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है.घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी का माहौल हैं. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर SP सिटी समेत थाना प्रेमनगर  प्रेमनगर पुलिस जांच पड़ताल कर छानबीन में जुटी.जानकारी के अनुसार प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड स्थित मकान में मृतक  मंजीत कौर अकेली रहती थी. मृतक बुजर्ग महिला की दो बेटियां गाजियाबाद में रहती है.पुलिस  बेटियों से सम्पर्क कर रही हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य वजह को लेकर पुलिस जांच की जा रही हैं.घटनास्थल पर लूट-पाट की आशंका भी नजर नहीं आया हैं. क्योंकि घर पर सारा सामान जस का तस नज़र आ रहा हैं.फ़िलहाल पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए टीम को रवाना किया...राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे प्रदेश के 75 होनहार युवा.....

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें