ऋषिकेश में सरेआम मारपीट मामलें कैबिनेट मंत्री सहित कई लोगों मुक़दमा दर्ज..दोंनो पक्षों पर क्रॉस FIR दर्ज. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई:एसएसपी

देहरादून: ऋषिकेश की सड़कों पर सरेआम गुंडागर्दी कर मारपीट आरोप में पुलिस ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि दूसरे पक्ष पर मुक़दमा दर्ज किया गया हैं.पुलिस के अनुसार मारपीट करने के इस प्रकरण में दोनों पक्षों पर क्रॉस मुकदमा दर्ज हुआ है.पुलिस अब  पूरे इस मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अब आगे की कार्यवाही करने में जुटी हैं.

दोनों पक्षों की तहरीर पर हुआ मुकदमा दर्ज

देहरादून एसएसपी के अनुसार इस मारपीट प्रकरण में एक तरफ़ मंत्री के गनर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुरेंद्र सिंह नेगी और धीरेंद्र सिंह प्रजापति नाम के दो अभियुक्त बनाये गए हैं. जबकि दूसरी ओर सुरेंद्र सिंह नेगी की तहरीर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल,कौशल बिजल्वाण और मंत्री का गनर विनोद राणा सहित चार-पाँच अन्य लोग आरोपी बनाये गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC परीक्षा पत्र प्रकरण: गिरफ्तार ख़ालिद ने पुलिस पूछताछ में पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार से बताया..अपनी मोबाइल योजना में कामयाब न होने के कारण OMR शीट नहीं भर पाया ख़ालिद !.
Byte: SSP/DIG dehradun.

उपलब्ध साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर होगी प्रभावी कार्रवाई:SSP

एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने कहा  इस पूरे प्रकरण में ऋषिकेश कोतवाली SHO को जांच अधिकारी बनाया गया है. IO को इस बात के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जांच उपलब्ध साक्ष्य-सबूतों एवं तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष की जाए. ताकि आगे की अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

FIR की कॉपी में मंत्री का नाम भी स्पष्ट है:SSP

यह भी पढ़ें 👉  Big News: उत्तराखंड STF ने देश के सबसे बड़े M2M सिम साइबर घोटालें का किया पर्दाफाश.. दिल्ली से  मास्टरमाइंड गिरफ्तार …45 हज़ार से अधिक M2M  सिम से देशभर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी… भारत में M2M ठगी का जाल फ़िर Middle East Country से जुड़े...देहरादून निवासी से 80 लाख ठगे गए…

इस पूरे प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के उपरांत FIR की कॉपी में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का नाम स्पष्ट ना होने पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.ऐसे में एसएसपी देहरादून ने इस बात सफाई देते हुए बताया कि दर्ज मुकदमे में कैबिनेट मंत्री सहित अन्य लोगों का नाम स्पष्ट तौर पर दर्ज हैं.ऐसे में इस मामले में किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाह फैलाना गलत है. कानून सभी के लिए बराबर है कार्रवाई निष्पक्ष होगी.

जांच सही पाई गई तो गनर पर भी  होगी विभागीय कार्रवाई:SSP

वहीं दूसरी ओर मंत्री के सुरक्षा में तैनात गनर द्वारा मारपीट मामले में एसएसपी देहरादून ने साफ़तौर पर कहा कि सुरक्षा कर्मी गनर द्वारा मारपीट करना पूरी तरह गलत है. इस बात की भी उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर जांच चल रही है.अगर तथ्य सही पाए गए तो गनर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई  सुनिश्चित की जा सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस को बडी सफलता..₹31 लाख से अधिक मूल्य की स्मैक के साथ बरेली का नशा तस्कर दबोचा..

बता दें कि 1 दिन पहले ही ऋषिकेश की सड़कों पर सरेआम मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें कैबिनेट मंत्री सुरक्षा कर्मी सहित अन्य लोगों की मारपीट की घटना सामने आयी थी .हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्षों की तरफ से कहासुनी होने पर यह घटना सामने आई.फिलहाल पुलिस दोनों ही पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है .

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें