आईएसबीटी क्षेत्र में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी..हत्या की आशंका..जांच-पड़ताल की कार्यवाही जानने खुद SSP देहरादून मौके पर पहुंचे..कार्रवाई जारी.

 देहरादून: थाना पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आईएसबीटी क्षेत्र में धारावाली मंदिर के पीछे खाली प्लॉट पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.. प्रथम दृश्य हत्या की आशंका जताई गई है. घटना की सूचना पर तत्काल जांच पड़ताल की कार्यवाही जानने  खुद एसएसपी देहरादून अजय सिंह मौके पर पहुँचे.. मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित पुत्र बाबूराम निवासी मोहब्बेवाला वाला के रूप में हुई हैं..फ़िलहाल पुलिस ने पंचायतनामा भर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइबर क्राइम पुलिस को मिली अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता…दुबई/सऊदी अरब और पाकिस्तान में रह रहे लोगों की तनख्वाह को भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट करवाने के नाम धोखाधड़ी करने वाला साइबर क्रिमिनल राजस्थान से गिरफ्तार…ठगी का पूरा गैंग पाकिस्तान से संचालित: साइबर पुलिस..                 

 कोतवाली पटेल नगर पुलिस के अनुसार सूचना मिली की आईएसबीटी क्षेत्र में धारावाली के पास मंदिर के पीछे खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी में एक युवक का शव पड़ा है,उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा  मौके पर पहुंचकर,घटना के संबंध में उच्च अधिकारी गणों को अवगत कराया गया..घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली गई. मौके पर मृतक की शिनाख्त रोहित पुत्र बाबूराम निवासी धारावाली, मोहब्बेवाला, पटेलनगर उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई.. मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को आवश्यक साक्ष्य संकलन कार्यवाही हेतु बुलाया गया, शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेजा गया है, प्रथमदृष्टया मृतक की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है..  

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: तहसील में नियुक्त नाजिर ₹15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..विजिलेंस ने की कार्रवाई..

वही मृतक के संबंध में परिजनों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक रोहित POP का कार्य करता था और दिनांक 07/02/24 की सुबह मजदूरी के कार्य से घर से गया था.. SSP  द्वारा संबंधित अधिकारियों को घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए हैं..

यह भी पढ़ें 👉  पर्दाफ़ाश: गेस्ट हाउस की आड़ में ज़िस्म-फ़रोशी धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़..मैनेजर सहित सेक्स रैकेट के 06 महिला-पुरूष गिरफ्तार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें