देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत बीती रात से दून पुलिस द्वारा नदी-नालों के किनारें रहने वाले लोगों को लाउड हैलरों के माध्यम से किया जा रहा सर्तक…दुधली नाले में बहने से स्कूटी सवार व्यक्ति लापता..

आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी थाना पुलिस को आपदा राहत उपकरणों के साथ Stand-By के निर्देश: SSP देहरादून

देहरादून: बुद्धवार देर शाम से जनपद में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण नदी/ नालों का जल स्तर बढ़ने लगा है.ऐसी स्थिति के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगातार नदी/नालों के किनारे भ्रमणशील रहते हुए ऐसे संवेदनशील स्थानों में बसे लोगों को लाउड हैलरों के माध्यम से सतर्क रहने और नदी/नालों के पास न जाने के सम्बंध में अलर्ट किया जा रहा है…सभी थानों क्षेत्रों की पुलिस टीमें देर बीती रात से ही नदी नालों के किनारें गस्त लगाते हुए आमजन को सतर्क कर रही हैं.वही किसी भी आपातकाल स्थिति में डायल 112 में सूचना देने की अपील भी कर रही हैं. ताकि समय रहते त्वरित राहत बचाव कार्रवाई की जा सकें..

यह भी पढ़ें 👉  रायपुर हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त रामबीर का पुलिस ने लिया PCR रिमाण्ड ..पुलिस रिमांड के दौरान अभियुक्त से घटना से संबंधित साक्ष्य संकलन कर बरामदगी की जाएगी…

आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी थाना पुलिस को निर्देश: SSP दून

वर्तमान में जारी बरसाती सीजन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीमो को आपदा राहत उपकरणों के साथ तैयारी की हालत में रखने और थाना क्षेत्रान्तर्गत नदियों के किनारे रहने वाले लोगो को बरसात के दौरान सतर्क रहने के लिए अवगत कराने के निर्देश दिये गए है। 

यह भी पढ़ें 👉  रायपुर हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों को सख़्त सजा दिलाने की मुहिम जारी..हत्या में शामिल एक और अभियुक्त का दून पुलिस ने लिया रिमांड..PCR के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गई पिस्टल व कारतूस बरामद..

दुधली क्षेत्र के तेज़ बहाव नाले में स्कूटी सवार व्यक्ति लापता..

पुलिस के अनुसार बीती रात लगभग 8:30 वजे राम प्रसाद बड़ोनी निवासी नौका, नेहरू कॉलोनी, देहरादून उम्र 55 वर्ष, जो दुधली की तरफ से अपनी स्कूटी संख्या UK14 H 7151 से नौका की ओर आ रहे थे, नौका क्षेत्र में पानी के तेज बहाव के कारण नाले में स्कूटी सहित बहने लापता हो गए.घटना की सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर पुलिस द्वारा उक्त स्कूटी को नाले से बरामद किया गया.लेकिन राम प्रसाद बडोनी जी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: डोईवाला विधानसभा सीट पर बीजेपी ने खोले पत्ते, डोईवाला सीट से BJP का दीप्ति पर दांव, कल करेंगी नामांकन, औपचारिक घोषणा बाकी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें