पहल: शादी में शराब पिलाई तो समझो ,शामत है आई. पहाड़ के इस इस गाँव के लोगो ने लिया ये फैसला..

शादी समारोह में आजकल कॉकटेल पार्टी को स्टेटस सिंबल के तौर पर भी देखने लगे है। इन दिनों शादियों का सीजन भी चल रहा है ,और जहाँ शादी में मदिरापान नही, तो समझो शादी की रंगत फीकी । लेकिन गढ़वाल के कीर्तिनगर ब्लॉक में स्थित मंणजुली गांव के लोगों ने आपस मे बैठक कर निर्णय लिया है कि शादी समारोह में शराब पीने-पिलाने पर पूरा प्रतिबंध रहेगा। आपको बता दें इसके लिए ग्रामीणों ने बैठक की और शराब परोसने वालों पर आगे से जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  सीमाद्वार-आईटीपीबी रोड़ में खतरनाक जलभराव से जनता त्रस्त,DM ने लिया संज्ञान..नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के दिए निर्देश..

दरअसल गांव वालों का मानना है कि शराब पीने पिलाने के प्रचलन से धार्मिक सांस्कृतिक और सामाजिक रीति-रिवाजों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और आने वाली पीढ़ी भी इससे प्रभावित होगी. इसलिए शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माने को लेकर निर्णय लिया गया है। पूरे गांव के लोगों ने इसमें हर संभव सहयोग की बात कही है. बड़ियारगड़ पट्टी के मंणजुली गांव के लोगों ने अब शराब पीने पिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिससे मदिराप्रेमी थोड़े असंतुष्ट जरूर हैं ।लेकिन महिलाएं इस फैसले बहुत खुश नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा, 123 माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट,सम्पत्ति जब्त की प्रक्रिया ...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें