बड़ी ख़बर: उत्तराखंड की महिला IPS रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा..इस्तीफा देने वाली अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूर्ण न कर भी पारिवारिक कारणों से राज्य में वापस आ गईं थी.

IPS रचिता जुयाल का इस्तीफा, 10 सितंबर से प्रभावी होने की मांग..

29 मई 2025 को महिला IPS अधिकारी रचिता जुयाल ने इस्तीफा दिया..

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग बड़ी चौकाने वाली खबर सामने आई है..पुलिस विभाग में कार्यरत महिला IPS ऑफिसर रचिता जुयाल ने अपनी सेवा से निःशर्त इस्तीफा दे दिया है..बताया जा रहा हैं कि SP रैंक में कार्यरत महिला अधिकारी ने अपना इस्तीफा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए 29 मई 2025 को सौंपा..उन्होंने अपने इस्तीफे को आगामी 10 सितंबर 2025 से प्रभावी करने का सरकार से अनुरोध किया है…गौरतलब हैं कि इस वविषय पर फिलहाल सरकार की ओर से IPS महिला अधिकारी के इस्तीफे पर कोई आधिकारिक पुष्टि एव कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है..

यह भी पढ़ें 👉  “PRIDE OF DOON AWARD" से नवाज़े गए देहरादून SSP-अजय सिंह…कानून व्यवस्था बेहतर करने एवं पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग को सम्मान…

बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने वाली महिला आईपीएस अधिकारी कुछ समय पहले केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर भी अपना समय पूरा न कर,पारिवारिक कारणों से उत्तराखंड राज्य में वापस आ गई थी.

यह भी पढ़ें 👉  "ऑपरेशन कालनेमि":देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रहें बांग्लादेशी नागरिक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार… पहचान छिपाकर बंगाली डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था अभियुक्त...फर्जी आधार कार्ड,पैनकार्ड और फर्क ड्राइविंग लाइसेंस बरामद..

बता दें कि IPS रचिता जुयाल  (2015 Batch)उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं.और वर्तमान में वह विजिलेंस, मुख्यालय देहरादून में SP के पद पर नियुक्त हैं..बताया जा रहा हैं कि उन्होंने अपना त्यागपत्र ऑल इंडिया सर्विसेस (डेथ-कम-रिटायरमेंट बेनिफिट्स) नियम, 1958 की धारा 5(1) के अंतर्गत प्रस्तुत किया है.और यह इस्तीफा बिना किसी शर्त और आरक्षण के दिया है..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग-खूनी खेल:थाना रायपुर क्षेत्र में चली ताबड़तोड़ गोलियां..01 की मौत,02 बुरी तरह घायल..02 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी..

इस्तीफे में लिखे गए शब्द !..

“भारतीय पुलिस सेवा में कार्य करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य रहा.. मैं उन अवसरों और जिम्मेदारियों के लिए आभार व्यक्त करती हूं जो मुझे इन वर्षों में मिलीं..उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा, उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के प्रति आभार एवं कृतज्ञता प्रकट करते हुए सेवा के दौरान मिले विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद है.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें