SSP देहरादून की बड़ी कार्यवाही.. 29 पुलिस अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश जारी..

देहरादून: IFMS Portal के अंतर्गत सभी अधिकारी/कर्मचारियों के ACR Online किए जाने के आदेश किए गए थे जारी.लेकिन आदेशों के बावजूद भी थाना प्रभारियों/ शाखा प्रभारियों द्वारा निर्धारित समयावधि में ACR ऑनलाइन ना करते हुए बरती लापरवाही गई.

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों से गुलजार हुई फूलों की घाटी,बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं पर्यटक। कई प्रजातियों के फूल बने आकर्षण का केंद्र।

दरसल IFMS(integrated financial management system) Portal के अन्तर्गत सभी अधिकारियो/कर्मचारियों के वार्षिक मन्तव्य आनलाइन किये जाने के लिए SSP देहरादून द्वारा सभी अधिकारियों/थाना प्रभारियो/शाखा प्रभारियो को निर्देशित किया गया था. परन्तु दिये गये निर्देशों के  बावजूद भी थानों/पुलिस लाइन/शाखा प्रभारियो द्वारा निर्धारित समयावधी में अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारियो का एसीआर आनलाइन नहीं किया गया..ऐसे में SSP अजय सिंह द्वारा 21 थाना प्रभारियों/प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन/04 यातायात निरीक्षकों/प्रभारी निरीक्षक सीपीयू/अग्निशमन अधिकारी देहरादून/निरीक्षक अभिसूचना देहरादून के आदेशों की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से कुल 29 पुलिस कर्मियों के वेतन रोकने के आदेश जारी किये गये हैं..

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: नैनीताल NH हाईवे पर अतिक्रमण कर बनी मज़ार को प्रशासन ने किया ध्वस्त ..NH चौड़ीकरण निर्माण कार्य बाधित होने पर एक्शन..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें