उपलब्धि: धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम की तैयारी..व्यवस्थाओं सहित कड़ी सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन और SSP देहरादून द्वारा परेड मैदान का निरक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश…

उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाये समय से पूर्ण करने तथा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश..

देहरादून: आगामी 23 मार्च 2025 को उत्तराखंड राज्य के पुष्कर सिंह धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम हैं..ऐसे में इस भव्य कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों के आने की संभावना की दृष्टिगत DM और SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा परेड ग्राउंड एवं उसके आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया…निरीक्षण के दौरान 23 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. साथ ही कार्यक्रम में महानुभावों व काफी संख्या में लोगों के सम्मिलित होने की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षा एवं  कानून व्यवस्था के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: धामी सरकार का दीवाली से पहले पुलिसकर्मियों को तोहफा। पुलिसकर्मियों को मिलेगी 10हज़ार की धनराशि, ये है वजह..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें