गौरव: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड कारगार के DIG-दधिराम को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक सम्मान..

देहरादून: भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उत्तराखंड कारागार (जेल) के उप- महानिरीक्षक (DIG) दधिराम को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए स्वतंत्रता दिवस 2024 के शुभ अवसर पर सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है. दधिराम कारागार विभाग के प्रथम उप महानिरीक्षक (DIG) बने हैं. बता दें कि DIG दधिराम ने अपनी कारागार सेवा का प्रारम्भ भी वर्ष 1998 में जिला कारागार देहराइन से ही किया था.DIG दधिराम उत्तराखण्ड राज्य में आने से पूर्व उत्तर प्रदेश में राज्य के बड़े-बड़े जेलों जिसमें लखनऊ,बरेली, गाजियाबाद और बुलन्दशह में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं. उत्तराखंड राज्य में आने से उनके वृहद अनुभव का लाभ कारागार विभाग को प्राप्त हुआ है..ऐसे में उनको इस बार 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ऑडिट पर उठे सवालों का देहरादून जिलाधिकारी ने दिया जवाब.. स्मार्ट सिटी बज़ट से बने दून स्कूल पुस्ता निर्माण को लेकर बताई ये वज़ह..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें