बिछडों को अपनो से मिलाकर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां…पटेलनगर क्षेत्र से गुम हुई 03 वर्षीय बच्ची को 02 घंटे में सकुशल ढूढ़कर किया परिजनों के सुपुर्द..

बच्ची को वापस पाकर खिल उठे परिजनों के चेहरे, परिजनों ने कहा “शुक्रिया दून पुलिस”..

देहरादून: कोतवाली पटेलनगर पुलिस को सोमवार 11 मार्च 2024 को सूचना मिली कि चमनपुरी पटेलनगर क्षेत्र से एक 03 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेलते हुए कहीं गुम हो गयी है.. घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा आस-पास के थानों को सूचित करते हुए अलग-अलग टीमें बनाकर बच्ची की तलाश शुरू की गई,टीमों द्वारा घर के आस-पास व आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची के फोटोग्राफ को प्रसारित कर जानकारियां एकत्रित की गई.. साथ ही अलग-अलग टीमों को बच्ची की तलाश के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना किया गया.. पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा बच्ची को 02 घंटे के भीतर ब्रहमपुरी क्षेत्र में सडक पर घूमते हुए बरामद किया गया,जिसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया. पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा बच्ची की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की गई.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सड़क किनारें अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का प्रभावी डंडा….जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर भर में अलग-अलग टीमों की ताबड़तोड़ कार्यवाही…नियमित रूप से अतिक्रमण पर अभियान चले,पुनः अतिक्रमण किसी भी दशा में हो:- जिलाधिकारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें