CM धामी की सख्ती पर गृह विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश…बाहरी राज्यों से आए शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर का पुनः होगा सत्यापन…

पिछले कुछ समय से उत्तराखंड में हुई आपराधिक घटनाओं के बाद सीएम धामी क़ी सख्ती

सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वो शस्त्र लाइसेंस के विषय में जांच परख कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजें…


देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सभी जिलों में उन शस्त्र लाइसेंस की पुनः समीक्षा की जाएगी जों कि हाल के सालों में अन्य राज्यों से यहां ट्रांसफर हुए है..पिछले कुछ समय से उत्तराखंड में हुई आपराधिक घटनाओं के बाद सीएम धामी ने गृह सचिव शैलेश बगौली को निर्देशित किया है कि राज्य में सभी प्रकार के शस्त्र लाइसेंसियों की एक बार पुनः सत्यापन करा लिया जाए,इनमें से उन शस्त्र लाइसेंसों की गहनता से जांच की जाए जो कि बाहरी राज्यों से यहां ट्रांसफर हो कर आए है.
वही गृह सचिव बगौली ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वो शस्त्र लाइसेंस के विषय में जांच परख कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजें..गृह सचिव ने एक व्यक्ति द्वारा दो अधिक शस्त्र रखने वालों के लाइसेंस प्रक्रिया को भी जांचने के निर्देश दिए है.गृह विभाग केवल शूटिंग खिलाड़ियों को ही ऐसी सुविधा प्रदान करेगा और उनमें भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन किया जाएगा।
गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को गन हाउस की नियमित जांच पड़ताल करने उनके स्टॉक चेक करने की प्रकिया पूरी करने को कहा है..गृह विभाग ये भी देखने जा रहा है कि लाइसेंस धारक को मिलने वाले कारतूस की संख्या का कहां कहां उपयोग किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  रक्षक:सीमांत गांव "मिलम" में मुख्यमंत्री धामी ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंटवार्ता..देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है,और उनका अनुशासन,परिश्रम एवं देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है: CM

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें