बड़ी खबर:उत्तराखंड में पंचायत चुनाव बिगुल..अधिसूचना जारी..दो चरणों में होंगे चुनाव.. आचार संहिता लागू.. ये हैं पूरा शेड्यूल..

देहरादून:उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार को छोड़कर राज्य के 12 जिलों में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है..राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने आयोग मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण का मतदान आगामी 10 जुलाई ओर द्वितीय चरण का मतदान 15 जुलाई 2025 को होगा.जबकि मतगणना 19 जुलाई 2025 से शुरू होगी..

Oplus_16777216
Oplus_16777216

23 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने  बताया कि राज्यभर में पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा. इस बार 74,499 ग्राम प्रधान, 55,600 ग्राम पंचायत सदस्य, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य, और 358 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे..

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने "एक पेड़ मां के नाम"अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर प्रत्येक व्यक्ति से की अपील..

 निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 23 जून को जिला निर्वाचन अधिकारी विस्तृत अधिसूचना जारी करेंगे. उसके बाद 25 जून से 28 जून 2025 तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे.जबकि नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया 29 जून से 1 जुलाई 2025 तक पूरी की जाएगी. इसके बाद 2 जुलाई 2025 को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के घंटाघर क्लॉक टावर में चोरी की ख़बर झूठी निकली… FSL सहित तीन जांच एजेंसी की जॉइंट इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट से हुआ खुलासा…सभी क़ीमती सामान सुरक्षित..जांच रिपोर्ट अनुसार बीते फरवरी के बाद से क्लॉक टावर का ताला तक नहीं खुला: SSP देहरादून..

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार  चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे. पहले चरण के लिए चिन्ह (सिंबल) आवंटन 3 जुलाई को किया जाएगा और 10 जुलाई को मतदान कराया जाएगा. वहीं, दूसरे चरण के लिए सिंबल 8 जुलाई को आवंटित होंगे और 15 जुलाई को मतदान कराया जाएगा. दोनों चरणों की मतगणना 18 जुलाई को होगी.

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं..सभी जिला प्रशासन को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के सख्त दिशा-निर्देश पारित हैं. आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो..

यह भी पढ़ें 👉  पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के अंदर मारपीट की घटना उपरांत पीड़ित युवती आयी सामने..चापड़ से हमले की अफवाहों को सिरे से नकारा..

वही चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों का पालन करें,और समय पर अपने नामांकन सहित अन्य प्रक्रिया को पूर्ण करें..राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से निष्पक्ष व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी तंत्र को भी सक्रिय किया गया है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें