सरेराह गुंडई दिखाने वाले को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे..सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर SSP देहरादून द्वारा तत्काल कार्यवाही के दिये थे निर्देश..

वीडियो में अभियुक्त द्वारा सरे राह एक बुजुर्ग व्यक्ति एंव अन्य लोगो के साथ की जा रही थी मारपीट..

देहरादून: नेहरू कॉलोनी इलाके में सरेराह बुजुर्ग व्यक्ति और अन्य लोगों के साथ गुंडई दिखाते हुए मारपीट करने वाले व्यक्ति को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है. पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह संज्ञान लेते हुए तत्काल ही वैधानिक कार्रवाई कर पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे. 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ..पोर्टल पंजीकरण श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के कौशल विकास को पारदर्शी, प्रभावी एवं तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है: मुख्यमंत्री..
Oplus_16908288
Oplus_16908288

थाना नेहरूकालोनी पुलिस के अनुसार 25मई 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा सरे राह एक बुजुर्ग व्यक्ति एवं अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट की जा रही थी.वायरल विडीयो का सज्ञांन लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त के विरूद्व सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे. उक्त निर्देशो के क्रम में थाना नेहरूकालोनी पुलिस द्वारा घटना के सम्बंध में जानकारी की गई तो उक्त घटना शास्त्रीनगर के पास मेन रोड में होने की जानकारी मिली..ऐसे के  पुलिस द्वारा उक्त घटना में शामिल अभियुक्त सुनिल उर्फ चक्की को मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड STF का मिशन ईनामी अपराधी जारी,पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाला कुख्यात इनामी तस्कर बरेली से गिरफ्तार..

वही दूसरी तरफ मारपीट के शिकार हुए पीड़ित बुजुर्ग की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और न ही किसी के द्वारा उक्त घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर दी गयी है.हालांकि तहरीर प्राप्त होने पर अलग से मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले अज्ञात लोगों को चिन्हित कर त्वरित कार्यवाही में दून पुलिस ने धरदबोचा...विस्तृत पूछताछ के साथ अग्रिम कार्रवाई जारी...

नाम पता अभियुक्त :-

 सुनील उर्फ चक्की पुत्र दिलीप यादव निवासी मगलबस्ती राजीवनगर, नेहरू कालोनी,  देहरादून, उम्र 24 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें