राजनीति: उत्तराखंड पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई बैठक, ओर कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत. सियासी सरगर्मियां तेज..

दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज देहरादून पहँचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हैलीपैड पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा के उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत किया।

विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिसके तहत भाजपा के राष्ट्रीय और केंद्रीय नेताओं के दौरे भी शुरू हो गए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को दो दिवसीय पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। सुबह 9:00 बजे दिल्ली से रवाना होकर 10:00 बजे देहरादून पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देहरादून पहुँचे ,हेलीपैड से चमोली के लिए रवाना हो गए। हालांकि, चमोली में जेपी नड्डा के तमाम कार्यक्रम तय किए गए हैं जिसके तहत शहीद सम्मान यात्रा में शिरकत करेंगे। इसके बाद 3:00 बजे अल्मोड़ा में कोर ग्रुप की बैठक करने के बाद शाम 4:30 बजे रूद्रपुर स्तिथ पुलिस लाइन पहुचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन: सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध देहरादून जिला प्रशासन का डंडा तेज.. 953 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 306 पर चालान कर ₹1.14 लाख का जुर्माना वसूला, 307 किलो से अधिक प्लास्टिक जब्त..

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इस दौरे के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद है। 15 नवंबर को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद मंगलवार यानी 16 नवंबर की सुबह कलेक्ट्रेट स्थित उधम सिंह की प्रतिमा और अंबेडकर पार्क स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 16 नवंबर को जेपी नड्डा रुद्रपुर में कई बैठकों के साथ ही तमाम कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। इसके बाद 12:45 बजे जेपी नड्डा काशीपुर रोड स्थित बैंकट हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF का शिकंजा:  सितारगंज में नकली हर्बल दवाइयां बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश...गिरोह के संचालक 02 भाई गिरफ्तार...भारी मात्रा में नकली दवाइयां सहित रॉ-मैटेरियल ज़ब्त.

जानकारों की माने तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा बेहद अहम मान जा रहा है, जिसके चलते आगामी वर्ष के लिए बीजेपी चुनावी रणनीति तैयार करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे राज्य आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम,राज्य में लगातार बारिश स्थिति को देखते हुए सम्बंधित विभागों को एकदम अलर्ट रहने के निर्देश.चार धाम यात्रा पर विशेष ध्यान.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें