दुखद–माउंट त्रिशूल आरोहण के लिए गए नौसेना के चार अधिकारियों के शव मिले, 2लोगो तलाश अभी जारी..

चमोली
माउंट त्रिशूल पर एवलांच की चपेट में आने से लापता नौसेना के चार अधिकारियों के शव मिल गए है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को चारों अधिकारियों के शव मिले है, जिनके शव मिले हैं उनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी और मास्टर चीफ पैट्टी आफिसर हरिओम शामिल हैं। अभियान दल के दो लोग अब भी लापता बताए गए हैं। इनकी तलाश में अभियान जारी है। आपको बता दे कि 23 सितंबर को नौसेना का दल त्रिशूल पर्वत पर आरोहण के लिए सुतोल गांव से आगे निकला था। लेकिन विगत शुक्रवार की सुबह दल के कुछ सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे। जिसके बाद से लापता सदस्यों की तलाश के लिए अभियान जारी है अभी भी दो लापता लोगों की तलाश की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  गिरफ्तारी: नकली पनीर की कालाबाजारी में लिप्त गिरोह के 03 मुख्य अभियुक्त भी आये दून पुलिस की गिरफ्त में..अभियुक्तों द्वारा फैक्ट्री में तैयार नकली पनीर को सेलाकुई और विकासनगर क्षेत्र से भी किया जा रहा था सप्लाई..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें