SDRF का सर्चिंग एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी. पिंडर ग्लेशियर, व सुंदर डूंगा ट्रेक पर लापता ट्रैकर की तलाश। एक और टीम रवाना.

बागेश्वर

कपकोट में पिंडर ग्लेशियर में फंसे ट्रैकर्स व सुंदर डूंगा ट्रैक में लापता 06 ट्रेकर्स के रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ की दो टीमो द्वारा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जहां एक टीम द्वारा बीते दिन प्रातःकाल से ही पैदल मार्ग पर चलकर गहन सर्चिंग की जा रही है। वही दूसरी टीम द्वारा आज सुबह से हेलीकॉप्टर से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला IPS हुई रिटायर…शांत,संयमित और संवेदनशील व्यक्तित्व की धनी IG बिमला गुंज्याल..

नेटवर्क क्षेत्र में न होने के कारण टीम द्वारा सेटेलाईट फ़ोन के माध्यम से सूचनाएं दी जा रही है
सेनानायक एसडीआरएफ द्वारा बताया गया कि कपकोट में लापता प्रत्येक ट्रैकर को सुरक्षित लाने हेतु हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीमें निरन्तर रेस्क्यू ऑपेरशन चला रही है। एक टीम पैदल मार्ग से ही सर्चिंग कर रही है।वही दूसरी ओर जहाँ एक टीम को कल प्रातः ही पंतनगर हवाई पट्टी से हैली से कपकोट भेजा गया। साथ मे एक और टीम को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से कल दिन में रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  निस्तारण: देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12675 केसों का हुआ निस्तारण..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें