STF का शिकंजा:50 हज़ार का इनामी फ़्रॉड भूमाफिया गिरफ्तार,2021 से चल रहा था फ़रार..

देहरादून:कुमाऊं परिक्षेत्र के रामनगर में जमीन ख़रीद-फरोख्त फर्जीवाड़ा कर कई लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले इनामी भूमाफिया को STF ने रिचा फैक्ट्री काशीपुर रोड  (रामनगर)क्षेत्र से धर दबोचा है. वर्ष 2021 से फरार चल रहे अभियुक्त जयप्रकाश डन्डरियाल की गिरफ्तारी पर ₹50000 का इनाम घोषित था.STF के अनुसार अभियुक्त जयप्रकाश  के खिलाफ जमीनों को खरीदने बेचने के धंधे में फर्जीवाड़ा धोखाधड़ी करने में न सिर्फ अलग-अलग न्यायालय में 420 के कई वाद चल रहे हैं.बल्कि रामनगर थाने में भी अभियुक्त के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के काफ़ी मुकदमें दर्ज हैं.STF की गिरफ्त में आया 55 वर्षीय अभियुक्त जयप्रकाश डन्डरियाल पुत्र ईश्वरी प्रसाद डन्डरियाल मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा के थाना सल्ट क्षेत्र के ग्राम घटबगढ़ का रहने वाला हैं.उत्तराखंड में इनामी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत STF ने यह 33वीं गिरफ्तारी की है.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में "आई लव मोहम्मद” जुलूस को लेकर बवाल..पथराव..कई लोग हिरासत में..स्थिति नियंत्रण कर शांति व्यवस्था बहाल..शासन ने रिपोर्ट तलब की..

देहरादून दिल्ली जैसे इलाकों में फरार हो छिपा रहा..

STF के अनुसार गिरफ्तार इनामी ने पूछताछ में बताया कि फरारी के दौरान वह रामनगर से भागकर देहरादून,दिल्ली और बीच बीच में रामनगर इत्यादि जगहो में पुलिस से छिपकर रहा था.STF एसएसपी आयुष कुमार से मुताबिक गिरफ्तार इनामी अपराधी के विरुद्ध  थाना रामनगर में मु.अ.सं. 510/2021 धारा 420 भा.द.वि. दर्ज हुआ था, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था.अभियुक्त द्वारा वर्ष 2021 में शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार निवासी पीरुमद्वारा (रामनगर) की जमीन को बेईमानी व धोखाधड़ी से बेच कर लाखों रुपये का फ्राड किया गया था.इतना ही नहीं पकड़े गए शातिर अभियुक्त जयप्रकाश डन्डरियाल द्वारा रामनगर के स्थानीय कई लोगों से भी लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है,जिसमें अभियुक्त के खिलाफ अलग-अलग न्यायालयों में मामले दर्ज हैं. इसके अलावा अपराधी के विरुद्ध थाना रामनगर में कई मुकदमें धोखाधड़ी के दर्ज हैं.STF एसएसपी के अनुसार 2021 फ़रार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कुमाऊं डीआईजी द्वारा ₹50000 का इनाम घोषित किया गया था.. 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में दारोग़ा स्तर के 58 थाने इंस्पेक्टर स्तर के थानों में होंगे परिवर्तित...166 थानों में से अब 112 थाने इंस्पेक्टर स्तर के होंगे !..

गिरफ्तार अभियुक्त

जयप्रकाश डन्डरियाल पुत्र ईश्वरी प्रसाद डन्डरियाल निवासी ग्राम घटबगढ़ थाना सल्ट, जनपद अल्मोड़ा। उम्र 55 वर्ष.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें