सख़्ती: उत्तराखंड में 100 से अधिक शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी…स्टॉक रजिस्ट्रर में गड़बड़ी और ओरवरेटिंग वाली दुकानें होंगी सीज….CM धामी के निर्देश पर कार्रवाई अभियान जारी..

पूरे प्रदेश में 100 से अधिक ठेकों पर प्रशासन और आबकारी विभाग संयुक्त रेड जारी..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम मंगलवार को पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा अधिक शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है. औचक चले इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.लंबे समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग और प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे.इसी क्रम  मंगलवार को पिथोरागढ़,अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में आबकारी और प्रशासन संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चला रही है. 

यह भी पढ़ें 👉  उत्साह: मुख्यमंत्री ने गाया" बेडु पाको बारामासा"गढ़वाली गीत तो झूम उठे सेना के जवान। सीएम ने जवानों को दी बधाई। देखिए वीडियो..

ओवर रेटिंग और स्टॉक बिक्री मेंटेन ना होने वाली दुकान होगी सीज..

सीएम धामी के सख्त निर्देश हैं कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता तो दुकानों को सीज किया जाए..CM ने कहा कि प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.ऐसे में संबंधित विभाग की टीम को समय-समय पर अभियान चलाने और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार रोड स्थित रोड़वेज का पूर्व वर्कशॉप देहरादून स्मार्ट सिटी को हस्तांतरित..भूमि में बनेगा स्मार्ट भव्य प्रशासनिक भवन !..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें